Viral Video: सांप ने जीभ से प्ले किया भोजपुरी गाना, पसंद ना आने पर किया ये काम, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Viral funny Video

Viral Funny Video: सोशल मीडिया पर आए दिनों कोई ना कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई डांस करके लोगों का मनोरंजन करता नजर आता है तो कोई अतरंगी अंदाज में गाना गाकर अपनी रील वायरल करता है। इंसानों के साथ ही कई जानवरों के वीडियो भी आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी मोर डांस करके इंटरनेट पर छा जाता है तो कभी नाग नागिन का जोड़ा मंदिर में नजर आता है, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

सांप का मजेदार वीडियो वायरल

जी हां, हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक 3 फुट लंबा सांप अपनी जीभ से फोन चला रहा होता है। वह धीरे-धीरे स्क्रॉल करके भोजपुरी गाना प्ले कर लेता है, लेकिन थोड़ी देर इस वीडियो को देखने के बाद जब उसे यह क्लिप पसंद नहीं आता है तब वह अपनी जीभ से वीडियो को पहले पॉज करता है फिर यूट्यूब ही बंद कर देता है। सोशल मीडिया पर नाग बाबा का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लोग को इस वीडियो को देख अपनी हंसी ही कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

वीडियो देख लोग रोक नहीं पाए अपनी हंसी

बता दें कि सांप का यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोगों की भी खास प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-वाह आज तक इंसानों को ऐसा करता देखा है, लेकिन अब सांप भी टेक्नोलॉजिया के शिकार हो गए हैं। वहीं दूसरे ने लिखा- सांप को भोजपुरी गाना पसंद नहीं आया वह बीन पर नाचेगा। बता दें कि इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।

Read more about: funny video trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X