Viral Boy Dhoom की किस्मत पलटी? सोशल मीडिया पर नया लुक देख लोग बोले- 'अब तो इसका भी कमबैक हो गया!'
Viral Boy Dhoom Transformation: अगर आप सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं, तो आपने जमशेदपुर के वायरल लड़के 'धूम' को जरूर देखा होगा। उसकी फेमस लाइन 'कृष का सुनेगा गाना' इन दिनों इंटरनेट पर खूब ट्रेंड कर रही है। लोग इस डायलॉग पर मजेदार मीम और वीडियो बना रहे हैं।

कभी सड़कों पर कचरा बीनने वाला धूम अब सोशल मीडिया की वजह से अचानक सुर्खियों में आ गया है। हाल ही में एक वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि धूम की जिंदगी अब तेजी से बदल रही है और वह हीरो बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है।
धूम का बदला हुआ अंदाज
सोशल मीडिया पर धूम उर्फ पिंटू की कुछ नई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें उसका लुक पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहा है। जो धूम पहले गंदे और फटे कपड़ों में दिखता था, अब वह स्टाइलिश और कढ़ाई वाला लंबा कोट पहनकर कैमरे के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ पोज देता नजर आ रहा है। उसका यह नया रूप लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
लेकिन आपको बता दें कि ये फोटोज असली है या मॉर्फ्ड, इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन जहां तक लग रहा है कि ये फोटोज AI जनरेटेड है।
वायरल होने के बाद बदल रही जिंदगी
धूम के वायरल होने के बाद कई लोग उसकी मदद के लिए आगे आए हैं। कुछ लोग उसकी जिंदगी सुधारने की बातें कर रहे हैं, तो कुछ उसके गाने की रिकॉर्डिंग भी करवा रहे हैं। उसकी एक लाइन के वायरल होते ही लोग उसके बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं। कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स उसके पास पहुंचकर उसकी कहानी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
धूम की सच्चाई
धूम का असली नाम पिंटू है और वह झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला है। वह बचपन से ही अकेला रहा है। धूम के अनुसार, वह कचरा छांटने और मरे हुए जानवरों को हटाने का काम करता था। उसने बताया कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है और सौतेली मां ने उसे घर से निकाल दिया था। वह अपने पिता का नाम लाला बताता है।
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
धूम का यह वीडियो satish_roy_official नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। लोग उसके बदले हुए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब तो धूम का भी कमबैक हो गया।' दूसरे ने कहा, 'धूम अब बिल्कुल हीरो लग रहा है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'धूम हर कपड़े में मासूम लगता है।'
कुल मिलाकर, सोशल मीडिया ने धूम की जिंदगी को नया मौका दिया है और अब लोग उसके आगे के सफर को देखने के लिए एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











