जिंदा है वायरल बॉय धूम की मां पार्वती? मशहूर होते ही आई बेटे की याद, क्या है वीडियो की सच्चाई
Viral Boy Dhoom Mother Video: वायरल बॉय धूम ने अपने गाने से लोगों के दिलों में जगह बनाई है और इस वक्त वो किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके हर वीडियोज सामने आते ही आग की तरह वायरल होते हैं।

हाल ही में धूम ने बताया था कि उसकी मां का नाम पार्वती था और वो मर चुकी है। चाचा चाची ने उसको कुछ दिन रखा फिर भगा दिया। लेकिन अब एक वीडियो ने सामने आकर लोगों के दिमाग को हिला डाला है। मशहूर होते ही एक महिला का वीडियो सामने आया है जिसने दावा किया है कि वो धूम की मां पार्वती है और वो इस शहर में हैं।
वायरल वीडियो में महिला ने क्या कहा?
इस वीडियो में एक महिला दिख रही है जिसका शक्ल धूम से मिलती है। महिला ने कहा, ''पिंटू बेटा हम यहां हैं कानपुर में तुमको अगर आना है तो आ जाओ। तुम्हारा वीडियो हम देखे हैं, पार्वती बोल रहे हैं तुम्हारा मां। हम जिंदा हैं बेटा, हम तुमको इतना ढूंढे लेकिन तुम नहीं मिले। अभी भी जाते हैं टाटानगर लेकिन तुम नहीं मिलते हो।'' इस वीडियो को kanpur_hamari_jaan नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया गया है।
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के अंदर ये जानने की इच्छा जाग गई है कि ये धूम की असली मां है या नहीं? ये सवाल इसलिए सामने आया है क्योंकि धूम ने एक वीडियो में कहा था कि उसकी मां पार्वती मर चुकी है। इस वीडियो की आधिकारिक जांच नहीं हो पाई है और हम किसी तरह का दावा नही करते हैं।
लोगों ने क्या कहा?
वीडियो में इस महिला की बात सुनकर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''कुछ भी।'' एक ने लिखा, ''आपका बेटा नशा कर रहा था।'' एक ने लिखा, ''ये लो अब क्रिश की मां भी मिल गई।'' एक ने लिखा, ''धूम ने एक वीडियो में बोला था कि वो कानपुर का रहने वाला है। मुझे लगता है कि ये सही बोल रही है।'' एक ने लिखा, ''इसको मैंने देखा है दादा नगर माई पर मुझे आज पता चला ये कृष्ण की माँ है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











