कृष का गाना सुनेगा... वायरल बॉय धूम के सिर चढ़ा घमंड, बोले- मैं ऋतिक से क्यों मिलूं वो तो बुड्ढा है...

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़का ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष' का मशहूर गाना 'दिल न लिया दिल न दिया' गाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को लोगों ने बेशुमार प्यार दिया। खासतौर पर 'ले बेटे' जो गाने के अंत में जोड़ा जा रहा है उसने तो धूम मचा दी है। उसका गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि लोग उसकी कॉपी करने लगे हैं, लेकिन बता दें कि जैसे-जैसे वायरल बॉय धूम की पॉपुलेरिटी बढ़ रही उनमें घमंड आना शुरू हो गया है। हाल ही में धूम का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख लोग आग बबूला हो गए हैं।

Viral boy Dhoom


वायरल बॉय धूम के सिर चढ़ा घमंड

बता दें कि वायरल बॉय धूम का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें धूम से ऋतिक रोशन से मिलने को लेकर जब सवाल किया जाता है तब उसका जवाब सुन लोग हैरान रह जाते हैं। बता दें कि इस वीडियो में इस लड़के से जब पूछा गया की ऋतिक रोशन से मिलना चाहोगे क्या ? वायरल बॉय ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि 'मैं ऋतिक रोशन से क्यों मिलू ? इससे अच्छा आप मेरे से मिले' इस जवाब को सुन सब हैरान रह गए इस वीडियो में यह वायरल बॉय आगे बोलता है कि वो तो पुराना हीरो हो गया है अब उससे कौन मिलना चाहेगा ? अब तो उसका बुढ़ापे का शरीर है उसके जवानी का शरीर तो हम खींच लिया। उससे ज्यादा तो मेरा मीठा बोली है।

वीडियो देख आग बबूला हुए लोग

बता दें कि वायरल बॉय का यह वीडियो देख लोग गुस्से से लाल हो गए है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- तुम्हें डॉक्टर को दिखाने की जरूरत है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हद हो गई लोगों ने तुम्हें प्यार दिया और तुमने क्या किया। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इंसान के सिर पर जब घमंड चढ़ जाता है तो उनका डाउन फॉल जल्द ही शुरु होता है।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X