'अभी हम जिंदा हैं..' Viral Boy Dhoom ने कर दिया ऐलान, नाले में मिली लाश को लेकर हो रहा था दावा
Viral Boy Dhoom is Alive: सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ धूम बॉय किसी पहचान का मोहताज नहीं है। क्रिश का गाना गाकर पूरे इंटरनेट पर छा जाने वाला ये लड़का फिर से खबरों में आ गया है।

बीते दिन एक अफवाह उड़ी थी की धूम बॉय की किसी ने हत्या कर दी है और उसको नाले में डाल दिया है। इसके बाद अफरा तफरी का माहौल था और लोग काफी दुखी थी। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है कि आप हैरान हो जाएंगे।
बता दें कि धूम पूरी तरह से ठीक है और नाले से जो वीडियो वायरल हुआ था वो धूम का नहीं बल्कि किसी और का था। किसी ने शरारत करते हुए धूम का नाम लेकर इस वीडियो को वायरल कर दिया था।
अभी हम जिंदा हैं..
इंस्टाग्राम पर dhuoomboy_2025 नाम से एक अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया गया है। वीडियो में धूम के साथ दो लड़के और दिखाई दे रहे हैं। धूम इस वीडियो में कह रहा है, ''अभी हम जिंदा हैं।'' इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी वायरल शख्स की मौत की झूठी अफवाह उड़ाई गई है बल्कि इसके पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''भगवान शिव तुम्हें लंबी उम्र दे भाई।'' एक ने लिखा, ''प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव ही बनी रहे।'' एक ने लिखा, ''भाई कसम से आज तुझे देखकर इतनी खुशी हो रही है ना जिंदगी में मुझे इतनी खुशी कभी नहीं हुई तू।'' एक ने लिखा, ''अरे ये एआई है, मर चुका है ये।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। धूम अब काफी मशहूर हो चुका है और कई अलग अलग गाने भी गाता नजर आता है। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











