निक्की के जिंदा जला देने वाले पति विपिन भाटी की अलग-अलग लड़कियों के साथ चैट आई सामने, करता था ऐसी गंदी बातें

Vipin Bhati Chats Leaked: रूंह कंपा देने वाले ग्रेटर नोएडा के निक्की भाटी कांड के बाद अब इस केस में नए नए खुलासे हो रहे हैं। जहां एक और तस्वीरों-वीडियो और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला बदस्तूर जारी है तो वहीं दूसरी ओर अब निक्की के जिंदा जला देने वाले उसके हत्यारे पति विपिन भाटी की चैट सामने आई हैं।
विपिन भाटी अपने सोशल मीडिया से कई अलग अलग लड़कियों के गंदी बातें करता था। विपिन को एक लड़की के साथ देखे जाने की बात भी उठी थी और एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके चलते विपिन पर अवैध संबंध होने का आरोप लगा। वहीं अब लड़कियों के साथ हुई चैट के स्क्रीनशॉट मिलने से केस की जांच को नया मोड़ मिल गया है।
निक्की के चचेरे भाई अमित पायला ने बताया है कि विपिन के कई लड़कियों के साथ संबंध थे, जिसका मेरी बहन विरोध किया करती थी। यही वजह रही कि विपिन अक्सर निक्की के साथ मारपीट करता था। वह निक्की पर लगातार इंस्टाग्राम अकाउंट बंद करने का दबाव भी बना रहा था। लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने के लिए वह अपने आप को अविवाहित बता रहा था, लेकिन उसको डर था कि कहीं निक्की के इंस्टाग्राम से उन्हें यह पता चल जाए कि वह शादीशुदा है।
दादरी के रूपवास गांव की निक्की की 27 दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications
