विकास दिव्यकीर्ति सर का फेवरेट IAS ऑफिसर है रवि सिहाग, अतहर आमिर से भी ज्यादा हैंडसम

Vikas Divyakirti Favourite Student IAS Ravi Sihag: देश के जाने माने शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति ने इस दोश को कई IAS और IPS अधिकारी दिए हैं। हर टीचर की तरह विकास दिव्यकीर्ति सर के भी कुछ स्टूडेंट फेवरेट बन जाते हैं। यूं तो सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाला हर छात्र-छात्रा की हुनर और काबीलियत का पिटारा होता है लेकिन कुछ लोग वाकई स्किल्स से हटकर व्यक्ति के तौर पर इतने खास होते हैं जो कि अपने शिक्षकों का प्यार और इज्जत बढ़कर पाते हैं। आज हम आपको विकास दिव्यकीर्ति के एक ऐसे ही स्टूडेंट से मिलाने जा रहे हैं।
आईएएस अधिकारी रवि सिहाग राजस्थान के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह श्रीगंगानगर जिले के रहने वाले हैं और एक किसान के बेटे हैं। यूपीएससी की तैयारी शुरू करने से पहले रवि सिहाग अपने पिता के साथ खेतों में काम किया करते थे, और यह सिलसिला उनके ग्रेजुएशन तक चला। रवि सिहाग की खास बात ये है कि वो हिंदी के साथ सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले शख्स हैं। विक्स दिव्यकीर्ति खुद कई बार अपने इंटरव्यू में रवि सिहाग और उनके मार्कशीट के जिक्र कर चुके हैं।
रवि सिहाग अपने रिजल्ट और मार्कशीट के साथ साथ अपने किलर लुक्स के लिए भी खूब मशहूर हैं। रवि सिहाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक हैंडम लुक्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। रवि सिहाग के फैंस उनके लव लाइफ को लेकर भी काफी एक्साइटेड रहते हैं हालांकि उन्होंने अभी तक किसी भी महिला के साथ अपने रिलेशन ऑफिशियल नहीं किया है।
आपको बता दें कि भारत में आईएएस अधिकारी बनने के लिए यूपीएससी परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवारों को घंटों मेहनत और समर्पण के साथ पढ़ाई करनी पड़ती है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं ताकि वे आईएएस, आईएफएस या आईपीएस अधिकारी बन सकें। हालांकि, इन लाखों में से केवल कुछ ही उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर पाते हैं, जो तीन चरणों में होती है प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू।
हालांकि कई उम्मीदवार 3-4 प्रयासों के बाद भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास नहीं कर पाते, लेकिन कुछ ऐसे भी अभ्यर्थी होते हैं जिन्होंने इस परीक्षा को कई बार पास कर अपने मनचाहे पद, यानी आईएएस, को हासिल किया। ऐसे ही एक शख्स हैं आईएएस अधिकारी रवि कुमार सिहाग, जिन्होंने तीन बार यूपीएससी परीक्षा पास की।
आईएएस अधिकारी रवि सिहाग मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। उन्होंने साल 2021 में अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की और ऑल इंडिया रैंक 18 हासिल की। वह उस वर्ष हिंदी मीडियम के टॉपर भी रहे। रवि सिहाग इससे पहले भी दो बार परीक्षा पास कर चुके थे साल 2018 में उन्हें 337वीं रैंक मिली थी और 2019 में 317वीं रैंक के साथ चयन हुआ था। उन दोनों बार उन्हें क्रमशः इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस (IDAS) और इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) मिली थी।
हालांकि, रवि सिहाग का सपना था आईएएस बनने का, इसलिए उन्होंने तैयारी जारी रखी। लेकिन तीसरे प्रयास में वे प्रीलिम्स तक भी पास नहीं कर सके। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में साल 2021 में शानदार सफलता हासिल करते हुए AIR 18 के साथ आईएएस बन गए।
रवि सिहाग राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से हैं और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। यूपीएससी की तैयारी शुरू करने से पहले वह अपने पिता के साथ खेतों में काम किया करते थे। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई शारदा कॉलेज, अनूपगढ़ से पूरी की।


Click it and Unblock the Notifications











