"सिर्फ विधवा हो जाओ फिर घरवाले मान जाएंगे" विकास दिव्यकीर्ति ने बताया लव मैरिज का सबसे आसान रास्ता

Dr. Vikas Divyakirti On Sonam Raghuvanshi: मशहूर शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विकास दिव्यकीर्ति के लेकचर्स और बातें सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। अब हाल ही में डॉ विकास दिव्यकीर्ति सोनम रघुवंशी मामले पर कुछ गहन चर्चा करते दिखाई दिए जिसका वीडियो सामने आया है और काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोनम रघुवंशी का मामला बीते दिनों खूब वायरल हुआ है।
सोनम रघुवंशी मामले पर बोलते हुए विकास दिव्यकीर्ति ने कहा कि लड़की ने जो किया वह बेहद गलत था, उसे फांसी या उम्रकैद मिलना बिल्कुल उचित है। लेकिन एक दूसरा पहलू यह भी है कि वह अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती थी, इसी कारण यह सब हुआ।
इंदौर की सोनम रघुवंशी ने अपने हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी थी, और अब वह जेल में बंद है। यह मामला कई महीनों तक चर्चा में रहा। अब इस केस पर प्रसिद्ध शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि सोनम ने यह कदम इसलिए उठाया ताकि वह विधवा बनकर अपने प्रेमी से विवाह कर सके। उनका मानना है कि समाज और जाति से ऊपर उठकर व्यक्ति की इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए।
विकास दिव्यकीर्ति ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा, "लड़की ने जो किया वो बेहद गलत था चाहे उसे फांसी मिले या उम्रकैद, वह सब सही है। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी, इसलिए उसने हत्या की। अगर वह यूरोप में होती तो शायद यह शादी हो गई होती, क्योंकि वहां लोग अपनी मर्ज़ी से शादी करते हैं, न कि परिवार की सहमति से। हमारे यहां विवाह के लिए माता-पिता की मंजूरी जरूरी मानी जाती है। हो सकता है कि उसके परिवार ने उसके प्रेम संबंध को स्वीकार न किया हो। मैंने कहीं पढ़ा कि उसने अपने प्रेमी से कहा था कि मुझे इस शादी की इजाजत नहीं मिलेगी, लेकिन अगर मैं विधवा हो जाऊं तो मंजूरी मिल सकती है। सवाल यह है कि जब दो लोग एक-दूसरे से प्रेम करते हैं तो समाज ऐसी क्या बाधाएं खड़ी करता है कि लोग हत्या तक करने को मजबूर हो जाएं?"
उन्होंने आगे कहा कि लड़की को यह अच्छी तरह मालूम था कि उसके पिता इस रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि वे हार्ट पेशेंट हैं। लेकिन उसे विश्वास था कि अगर वह कहेगी कि वह विधवा है, तो शायद उसके पिता मान जाएंगे। इसलिए उसका उद्देश्य ही यह बन गया कि किसी तरह विधवा बन जाए, ताकि प्रेमी से शादी कर सके।पत्नी ने पति से शारीरिक संबंध बनाने से यह कहकर इंकार कर दिया कि उसने मन्नत मांगी है और जब तक वह पूरी नहीं होती, वह फिजिकल नहीं होगी दरअसल, लोग अपराध तब ही करते हैं जब उन्हें लगता है कि वे पकड़े नहीं जाएंगे। वे इतने मासूम भी होते हैं कि यह तक नहीं जानते कि पुलिस के पास अपराधियों को पकड़ने के कितने तरीके होते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "जिस इलाके में घटना हुई वह सुनसान था, वहां सिर्फ चार या पांच मोबाइल ही एक्टिव थे। पुलिस के लिए किसी को पकड़ना तब मुश्किल होता है जब हजारों फोन एक साथ एक्टिव हों, लेकिन यहां तो गिनती के ही फोन थे। ऐसे में जांच करना और दोषियों तक पहुंचना आसान हो गया, क्योंकि जब एक व्यक्ति मरा है तो साफ है कि बाकी ने मिलकर उसे मारा है। इसीलिए गिरफ्तारी में कोई मुश्किल नहीं आई।
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हमारा समाज इतना खुला नहीं हो सकता कि अगर दो लोग आपसी सहमति से शादी करना चाहते हैं, तो हम थोड़ी बहुत जात-पात को नज़रअंदाज़ करके उनकी इच्छा का सम्मान कर सकें?यही कारण रहा कि महिला ने अपने प्रेमी और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर यह हत्या की। अब जो भी सज़ा तय होगी फांसी या उम्रकैद वही उसे मिलेगी।"


Click it and Unblock the Notifications