'अंकल प्लीज, मैने बहुत पी हुई है' कैब के अंदर नशे में धुत लड़की का वीडियो वायरल, ड्राइवर ने कर डाला ऐसा काम
Cab Driver Drunk Girl Video: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आईं जो कि हैरान करने वाली हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको एक कैब ड्राइवर ने शूट किया है। इस वीडियो एक लड़की है जो कि नशे में पूरी तरह धुत है और कैब ड्राइवर से कह रही है कि उसको घर छोड़ दे।

वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है और सभी कैब ड्राइवर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि रात में किसी लड़की की मजबूरी का अक्सर फायदा उठाया जाता है और कई घटनाएं तो खुद कैब से ही हुई हैं।
कैसा है वीडियो
इस क्लिप की शुरुआत में ही आप देखेंगे कि ड्राइवर कैब चला रहा है और पीछे से लड़की की आवाज आती है कि, ''अंकल क्या आप मुझे घर में सुरक्षित छोड़ सकते हैं क्योंकि मैने बहुत पी हुई है।'' कैब ड्राइवर- ''आप परेशान मत हों मैं यहां हूं और आपको घर में सुरक्षित छोड़ूंगा।'' परेशान होकर लड़की फिर कहती है, ''अंकल मैंने बहुत हुई है मुझे सही से घर छोड़ दो।'' कैब ड्राइवर- ''बेटा मैं छोड़ दूंगा चुप बैठो।''
लड़की बार बार कैब वाले से यही बात कहती है और वो मुस्कुराकर जवाब देते हैं। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है और ड्राइवर की तारीफें हो रही हैं। काफी कम देखा जाता है कि इस तरह की इंसानियत वाली मिशाल लोग पेश करते हैं।
कमेंट्स कर रहे हैं लोग
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों की तरफ से कई तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''दुनिया में खराब लोग है तो कुछ अच्छे भी है।'' एक ने लिखा, ''ऐसा बेटा हर माँ को मिले, इंसानियत की मिसाल होते हैं ऐसे लोग।'' एक ने लिखा, ''सैल्यूट है भाई को।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











