हुक्का पी पीकर सुहागनों ने लगवाई करवा चौथ की मेहंदी, भड़के लोग बोले- 'वाह भारतीय नारी'

Hukkah with Karwa Chauth

Hukkah with Karwa Chauth Mehndi- बीती दिन पूरे देश की सुहागनों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और चांद देखकर व्रत तोड़ा। करवा चौथ का त्योहार इंडिया में काफी धूम धाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे वीडियोज भी सामने आए जो कि हैरान करने वाले थे।

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल ये वीडियो करवा चौथ के एक दिन पहले का है जब महिलाएं मेहंदी लगवाने के लिए घर से बाहर निकलीं थीं।

इस दौरान देखा जा सकता है कि महिलाएं ना सिर्फ मेहंदी लगवा रही हैं बल्कि बीच बीच में हुक्का पी रही हैं। कहा जा रहा है कि ये वीडियो दिल्ली वेस्ट का है।

इस वीडियो को iamshivamgrover नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा क्या गया है। वीडियो के साथ इस शख्स ने कैप्शन लिखा है, ''दिल्ली में करवाचौथ मेहंदी।'' इस वीडियो में आपको कई महिलाएं मेहंदी लगवाती हुई नजर आने वाली है। एक शख्स हुक्का लेकर आता है और बारी बारी से सभी महिलाएं इसका आनंद ले रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा है और लोग ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का ये भी कहना है कि इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई।

ऐसे ट्रोल हो रही हैं महिलाएं

सुहागन महिलाओं का हुक्का वीडियो देख लोग रुक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, ''जीबी रोड का करवा चौथ।'' एक ने लिखा, ''इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि दुनिया नरक की ओर जा रही है।'' एक ने लिखा, ''चौथ माता सब देख रही हैं।'' एक ने लिखा, ''आलोचना करना बंद करो!! कोई व्यक्ति बिना सवाल किए या आलोचना किए थोड़ा सा आनंद क्यों नहीं ले सकता?'' एक ने लिखा, ''पति की उमर लंबी होगी मगर खास खास के मर जायेगी।'' एक ने लिखा, ''मैंने सोचा ये प्यासी है वो बंदा पानी पिला रहा है।'' आप देखिए ये मजेदार वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X