Video: ट्रेनिंग के दौरान तालाब में गिरा एयरफोर्स का विमान, पायलट को बाहर निकाल लोगों ने कहा 'भारत माता की जय'
Airforce Plane Crash: प्रयागराज से इस वक्त एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पता चला है कि ट्रेनिंग के दौरान एक एयरफोर्स ऑफिसर का विमान क्रैश हो गया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि विमान एक तालाब में गिरा है जिसमें सिंघाड़े की खेती की गई है। यूनिफॉर्म में नजर आ रहे इस ऑफिसर को लोकल लोगों ने विमान से बाहर निकाला और सुरक्षित तालाब से बाहर निकले। वीडियो में आप देख सकते हैं कि विमान पीछे पड़ा हुआ है। तालाब में गिरने का कारण एक बड़ा हादसा टला है।
लोगों ने लगाए भारत माता की जय के नारे
इस वीडियो को देखकर लोग गदगद हो गए। देश के एक होनहार सिपाही को बचाने के बाद वहां खड़े लोगों ने भारत माता की जय के नारे बुलंद आवाज में लगाए। अक्सर देखा जाता है कि सिपाही लोगों की मदद करते हैं लेकिन इस बार एक ऑफिसर को आम लोग बचाते हुए नजर आ रहे हैं।
पता चला है कि इस ऑफिसर की विमान ट्रेनिंग चल रही थी कि अचानक कुछ खराबी के कारण प्लेन क्रैश कर गया और एक तालाब में जा गिरा। ऑफिसर की किस्मत अच्छी थी कि मौके पर कुछ लोग मौजूद थे जिन्होने मदद की।
एक और वीडियो आया सामने
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को prayag_waasi_ नाम के एक यूजर ने साझा किया है। इस वीडियो के अलावा एक और वीडियो सामने आया है जिसमें अधिकारियों के द्वारा विमान को पानी से बाहर निकाला जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से इस विमान को बाहर निकाला जा रहा है और एक बड़ी सी रस्सी के सहारे बाहर खींचने का काम हो रहा है। दोनों वीडियोज इंस्टाग्राम पर साझा किए गए हैं। काफी मशक्कत के बाद विमान को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल आप देखिए ये दोनों वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











