कौन है ये महिला जो सारे कपड़े उतार कर घंटे पर लकटी? फेमिनिस्ट आर्ट का नजारा देख हर किसी फट गई आंखे
Naked women In Bell Video: Venice Biennale 2026 में इस बार एक अलग तरह की परफॉर्मेंस ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। ऑस्ट्रिया की कलाकार Florentina Holzinger ने Seaworld Venice नाम की इंस्टॉलेशन पेश की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

इस परफॉर्मेंस में फ्लोरेंटिना एक बड़ी कांस्य घंटी के अंदर उल्टा लटकती नजर आती हैं। वह अपने शरीर की हरकतों से घंटी बजाती हैं, जिससे तेज आवाज निकलती है। कलाकार का कहना है कि यह प्रस्तुति जलवायु परिवर्तन, बाढ़ और पर्यावरण संकट को लेकर लोगों को चेतावनी देने के लिए बनाई गई है।
कौन हैं फ्लोरेंटिना होल्जिंगर?
फ्लोरेंटिना अपनी बोल्ड और अलग तरह की परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। उनकी कला में अक्सर महिलाओं के अधिकार, शरीर और पर्यावरण जैसे मुद्दे दिखाई देते हैं।
बताया जा रहा है कि इस इंस्टॉलेशन में इस्तेमाल की गई घंटी नदी के नीचे से निकाली गई थी। उस पर लैटिन भाषा में "TEMPORA O MORES" लिखा है, जिसका मतलब पुराने मूल्यों और नैतिकता के खोने पर चिंता जताना माना जाता है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए अलग-अलग रिएक्शन
जैसे ही इस परफॉर्मेंस के वीडियो सामने आए, इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे कला और जागरूकता फैलाने का नया तरीका बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसकी आलोचना की। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जलवायु परिवर्तन का संदेश देने के लिए नग्नता की जरूरत क्यों पड़ी।
हालांकि विवादों के बावजूद यह परफॉर्मेंस इस साल के बिएनाले की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली प्रस्तुतियों में शामिल हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications