'आज मेरी बारी है..' नाबालिग वैभव सूर्यवंशी को लेकर महिलाओं ने की अश्लील बातें, बदतमीजी पर भड़के लोग

Vaibhav suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Vulgar Comments- वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम है जो कि आपको जरूर सुनाई दिया होगा। बिहार के 14 साल के इस लड़के ने आईपीएल में 35 बॉल में शतक मारकर लोगों को अपना परिचय दिया है।

राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को खरीदा था और अब वो पूरा पैसा वसूल कर रहा है। ऐसे में इस नाबालिग लड़के को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं ने अभद्र टिप्पणी कर डाली है।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी के मशहूर होते ही उनके नाम से ढेरों फैन पेज बन गए हैं। लेकिन इस बीच कुछ महिलाओं ने वैभव को लेकर लिखा, ''वैभव सूर्यवंशी के दिल पर तो मैं ही बैठूंगी।'' इसके अलावा कई महिला रिएक्ट कर रही हैं और अभद्र बातें कर रही हैं।

क्या बोलीं महिलाएं?

वैभव सूर्यवंशी को लेकर Nikita नाम की एक यूजर ने लिखा था, ''वैभव सूर्यवंशी के दिल पर तो मैं ही बैठूंगी।'' ये अकाउंट वेरीफाइड है। इसका जवाब देते हुए Ishani Arora नाम की एक महिला ने लिखा, ''चल भाग आज मेरी बारी है।'' इसके बाद इन कमेंट्स पर लोग भड़क गए हैं और जमकर महिलाओं की क्लास लगा रहे हैं। हालांकि इस पूरे मामले में वैभव की किसी तरह का रिएक्शन नहीं आया है।

लोगों ने लगाई क्लास

नाबालिग लड़के को लेकर ऐसी बातें बोलने को लेकर एक यूजर ने लिखा, ''वैभव सूर्यवंशी महज 14 साल का नाबालिग बच्चा है। सोचिए अगर किसी आदमी ने 14 साल की लड़की के बारे में यही ट्वीट किया होता तो क्या होता? सोशल मीडिया और न्यूज चैनल पर हंगामा मच जाएगा।'' एक ने लिखा, ''ऑनलाइन चाइल्ड एब्यूज।'' एक का कहना था, ''बेशर्म औरतों को शर्म कहां।'' एक ने लिखा, ''वो महज एक बच्चा है।''

इस तरह से लोग महिलाओं को ट्रोल कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि वैभव की तरफ से इसको लेकर रिएक्शन कब आता है।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X