'पंजाबी समझ नहीं आ रही भोजपुरी लगाओ..' अंडर 19 विश्वकप जीत ऐसे नाचे वैभव सूर्यवंशी, वीडियो हो रहा है वायरल

Vaibhav Sooryavanshi Dance on Bhojpuri Song: अंडर 19 विश्व कप जीतकर भारत ने कमाल कर दिया है और इस मैच में कई हीरो रहे। लेकिन वैभव सूर्यवंशी के बल्ले जो आग उगली उसने इंग्लैंड को मैच से कोसों दूर कर दिया।

Vaibhav Sooryavanshi

जी हां, वैभव ने 80 गेदों में 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली और इंडिया को अंडर 19 विश्व कप जितवाया। इसके बाद इन खिलाड़ियों का एक वीडियो ड्रेसिंग रूम में पार्टी करते हुए वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी मस्ती कर रहे हैं लेकिन वैभव इस दौरान कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी काफी हैरान हो जाते हैं। बता दें कि वैभव बिहार से हैं और वहां पर लोग डांस करते वक्त ज्यादातर भोजपुरी गाने ही बजाते हैं। इस पार्टी में पहले तो पंजाबी गाने बज रहे थे और बाद में वैभव ने उनको हटवा दिया।

भोजपुरी गाना लगाइए...

ड्रेसिंग रूप से वायरल इस वीडियो में सभी खिलाड़ी डांस कर रहे हैं। इस दौरान पंजाबी गाना बज रहा है। वैभव कैमरे के सामने आते हैं और कहते हैं कि पंजाबी गाना समझ में नहीं आ रहा है भोजपुरी गाना लगाओ। इसके बाद गाना बजता है, ''लचकेले कमरिया ऐसे.. सॉरी सॉरी।'' इसके बाद वैभव सबके साथ जमकर नाचते हैं।

बाद में वो आते हैं और कहते हैं कि मेरा हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने सामने आकर बवाल काट दिया है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। उधर वैभव सूर्यवंशी के घर पर उनके पिता और परिवार काफी खुश हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनके पिता का रिएक्शन आया था और उन्होने कहा था कि वो गर्व महसूस कर रहे हैं। इतना तो तय है कि काफी जल्दी वैभव इंडियन टीम में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

वर्ल्ड कप शुरु

आज से आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप टी 20 की शुरुआत होने वाली है और देखने वाली बात होगी कि टीम इंडिया अपने टाइटल को डिफेंड कर पाती है या नहीं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इंडियन टीम काफी भारी है।

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X