छोटे 'सूर्यवंशी' का धमाका.. 10 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के भाई ने जड़ी सेंचुरी, सुर्खियों में आशीर्वाद
Vaibhav Sooryavanshi Brother Century: एक ओर राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलकर वैभव सूर्यवंशी धमाका कर रहे हैं तो वहीं उनके ही घर में एक और खिलाड़ी का नाम सामने आया है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं वैभव के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी की जिन्होंने हाल ही में शतक मारकर सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि जिसने भी ये खबर सुनी वो यही कह रहा था कि वैभव के घर में क्रिकेट कूट कूटकर भरा है।
इससे इतना तय है कि वैभव सूर्यवंशी का भाई भी आने वाले समय में इंडिया के लिए हुनर दिखाता हुआ नजर आएगा। पूरे आईपीएल में वैभव ने कमाल की बैटिंग की और उसी दमपर इंडिया टीम में आ गए। इंग्लैंड के खिलाफ वैभव खेलते दिखेंगे।
आशीर्वाद सूर्यवंशी ने मारा शतक
आशीर्वाद सूर्यवंशी अभी महज 10 साल के हैं और अपने भाई वैभव सूर्यवंशी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। बिहार में एक लोकल प्रैक्टिस मैच के दौरान उन्होंने लोगों को तब हैरान कर दिया जब महज 87 गेंदों पर 103 रन ठोक दिए। इस दौरान आशीर्वाद ने 20 चौके और एक छक्का मारा।
धमाकेदार बैटिंग करते हुए शतक मारा और सुर्खियों में आ गए। महज 10 साल की उम्र में इस तरह का कारनामा करके आशीर्वाद ने काफी तारीफें हासिल की हैं। बता दें कि आशीर्वाद की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वो अपना बैट उठाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आशीर्वाद सूर्यवंशी को बधाई दे रहे हैं। वैभव ने भी स्टोरी लगाते हुए छोटे भाई को बधाई दी है।


Click it and Unblock the Notifications

