'घर का खर्च उठा रही हूं..' पति से भिड़ी 'वड़ा पाव गर्ल', कमाई का ताना देते हुए किचेन में की तोड़फोड़, Video

Vada Pav Girl fight with Husband: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वो ना तो अपनी दुकान को लेकर सुर्खियों में हैं और ना ही किसी रियालिटी शो को लेकर छाई हुई हैं।

Vada Pav Girl

दरअसल उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पति से झगड़ा करती हुईं और किचेन में तोड़फोड़ करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो खुद उनके पति ने साझा किया है जिनका कहना है वड़ा पाव गर्ल से शादी करके उनकी जिंदगी खराब हो गई है।

झगड़े इस वीडियो के सामने आते ही लोग हैरान हैं क्योंकि चंद्रिका लगातार अपने पति को कमाई का ताना मार रही हैं। पति का कहना है कि उसको वीडियो बनाना बंद करना चाहिए लेकिन वड़ा पाव गर्ल इस बात से कतई सहमत नहीं हैं।

झगड़े में क्या बोलीं वड़ा पाव गर्ल

पति कह रहा है, 'जब भी मैं कहीं घूमने के लिए कहूं तो बीच में आ जाती है।' वड़ा पाव गर्ल कहती है, 'अरे घूमो ना, चल घूम, वीडियो डाल। सारे घर का खर्चा उठा रही हूं, दुकान जा रही हूं, घर संभाल रही हूं बच्चा संभाल रही हूं, पागल हूं क्या।' पति कहता है, 'और तेज चिल्ला मैं यही वीडियो डालूंगा।' वड़ा पाव गर्ल- 'तू डाल, पागल हो गया है क्या?' इतना कहने के बाद वो बर्तन तोड़ देती हैं। आगे कहती हैं, 'तू जा, घूम अपने निकम्मे दोस्तों के साथ, तूने पागल कर रखा है कमा कमा के। है शौक मुझे वीडियो बनाने का, घर चल रहा है तेरा उस वीडियो से।' इसके पहले इस तरह के वीडियोज दोनों के कभी सामने नहीं आए हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वड़ा पाव गर्ल के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''उसके पास अच्छी स्क्रिप्ट है।'' एक ने लिखा, ''कुछ तो बिग बॉस ने सिखाया है चलो।'' एक ने लिखा, ''मैं उसकी सारी निराशा को पूरी तरह समझ सकती हूँ। एक अकेली कामकाजी महिला होना और एक निकम्मे पति के साथ पूरे घर की ज़िम्मेदारी उठाना आसान नहीं है।'' एक ने लिखा, ''आजकल पति अपनी पत्नी को पागल कर देते हैं। वह सही कह रही है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: vada pav girl viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X