Fact Check: उर्वशी रौतेला-ऋषभ पंत ने किया रिलेशन का ऐलान? मैदान में डाल दी जयमाला? जानें

Urvashi Rautela Rihsabh Pant Wedding Fact Check: फैशन आइकॉन उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत का रिलेशन हर किसी के लिए बड़ी पहेली बना रहा है। हालांकि उर्वशी ने कई बार अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी और इंटरव्यू में इशारों इशारों में काफी कुछ कहा है लेकिन ऋषभ पंत ने हमेशा ही चुप्पी साधे रखी है। वहीं अब सोशल मीडिया पर उर्वशी और ऋषभ पंत की कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
उर्वशी रौतेला ऋषभ पंत की तस्वीरें
उर्वशी और ऋषभ की इन तस्वीरों की बात करें तो कपल इनमें क्रिकेट स्टेडियम में दिखाई दे रहा है। इतना हीं नहीं दोनों के गले में फूलों की मालाएं भी नजर आ रही हैं जो कि पहली नजर में किसी न्यूली वेड की वाइव्स दे रही हैं। तस्वीरों तो देखने पर एक पल के लिए लग रहा है कि जैसे उर्वशी और ऋषभ ने स्टेडियम में ही जयमाला डालकर सिंपल सादे तरीके से अपने रिलेशन का ऐलान कर दिया है।
क्या है तस्वीरों की सच्चाई
हालांकि अब आपको ये इन तस्वीरों की सच्चाई जानकर हैरानी होगी और उर्वशी और ऋषभ पंत की जोड़ी के फैंस के पैरों तले तो जमीन भी खिसक सकती हैं। दऱअसल, उर्वशी और ऋषभ पंत की ये तस्वीरें असली नहीं हैं बल्कि फेक हैं। उर्वशी और ऋषभ की इन तस्वीरों को एआई के माध्यम से क्रिएट किया गया है। इससे ये भी साफ हो जाता है कि AI का बहुत गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।
पहले भी वायरल हो चुकी हैं फेक तस्वीरें
ये पहली बार नहीं हैं जब उर्वशी और ऋषभ पंत की ऐसी तस्वीरें वायरल हुई हैं। बल्कि इससे पहले भी कई बार इन दोनों की ऐसी AI तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। बता दें कि इन तस्वीरों को देख फैन्स के तो होश ही उड़ गए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या सच में हमें तो यकीन नहीं हो रहा। वहीं दूसरे ने कहा- तस्वीर इतनी रियल है कि पहचान पाना भी मुश्किल है। वहीं तीसरे ने लिखा- अरे AI क्या करवाएगा।
काम में बिजी उर्वशी और ऋषभ
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋषभ पंत जहां अपने प्रोफेशनल फ्रंट में खूब बिजी हैं तो वहीं उर्वशी रौतला भी फैशन की दुनिया में खूब शोहरत बटोर रही हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक और कॉन्फिडेंस से खूब तारीफें बटोरी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












