21 की उम्र में IAS क्रैक करने वाली आस्था दिखती हैं एक दम हिरोइन, UPSC Topper की ऐसी तस्वीरें धड़का देगी दिल
UPSC Topper Aastha Singh Photos: UPSC जैसी परीक्षा पास कर पाना कोई आम बात नहीं है। छात्र ऐसी परीक्षा पास करने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। ऐसी ही परीक्षा पास करने वालों में से एक हैं आस्था सिंह। बता दें कि आस्था सिंह यूपीएससी टॉप करने वाली यंग लेडी में से एक हैं। आस्था सिंह ने मात्र 21 साल की उम्र में ही परीक्षा पास कर ली। उनका नाम यंगेस्ट आईएएस ऑफिसर की लिस्ट में शामिल हो गया है।

कहां की हैं आस्था सिंह
यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में रैंप 61 हांसिल करने वाली आस्था सिंह पंजाब के पंचकुला में रहती हैं। आस्था के पिता की बात करें तो उनके पिता ब्रिजेश सिंह एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर हैं। आस्था सिंह की स्कूलिंग उनके होमटाउन से ही हुई है। स्कूलिंग पूरी करने के बाद उन्होंने कॉमर्स में पढ़ाई करने का मन बनाया। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ कॉमर्स इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया। उन्होंने ग्रेजुएशन के समय यूपीएससी की तैयारी करने का मन बनाया। उन्होंने HPSC की तरफ से आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा दी।
इंटरनेट पर छाईं आस्था सिंह की तस्वीरें
हाल ही में आस्था सिंह की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आस्था सिंह विदेश में वेकेशन मनाती नजर आ रही हैं। बेहद ही सिंपल अंदाज में नो मेकअप लुक में आस्था नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर लोग तो बस यही कह रहे हैं कि आस्था ब्यूटी विद ब्रेन हैं।
देसी अंदाज में जीता दिल
आस्था की कुछ साड़ी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह कॉपर कलर की सिल्क साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। खुले बाल और सिंपल लुक में वह बहुत ही प्यारी दिख रही हैं। हर कोई आस्था सिंह की तस्वीरें देख उनकी तारीफ करता थक नहीं रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












