UPSC Success Story: दादा चपरासी, पिता चपरासी.. कौन हैं शिखा सिंह जिसने गाड़ा सफलता का झंडा, रो पड़ा परिवार
Shikha Singh UPSC Success Story: कहते हैं कि जब सफलता शोर मचाती है तो गरीबी धरी की धरी रह जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जहां एक लड़की ने यूपीएससी परीक्षा में पास होकर कुछ ऐसा किया कि पूरा परिवार खुश हो गया।

जी हां, हम बात कर रहे हैं शिखा सिंह की जिन्होने संघर्ष के बीच कुछ ऐसा कर डाला जो कि तारीफ के काबिल है। 113वीं रैंक हासिल करने के बाद शिखा सिंह की तारीफ इसलिए हो रही क्योंकि उनके पिता और दादा दोनों चपरासी थे।
किसी ने सोचा नहीं था कि बेटी इस काबिल बनेगी अधिकारी तक उसको सलाम ठोकेंगे। लेकिन हौसले जब बुलंद होते हैं तो कोई भी काम मुश्किल नहीं लगता है।
Shikha Singh Family: यूपीएसी पास करने वालीं शिखा सिंह का परिवार
शिखा सिंह की बात आज सभी लोग कर रहे हैं लेकिन काफी कम लोग जानते हैं कि उन्होने कितनी मुसीबत में पढ़ाई की है। शिखा सिंह के पिता एक इंटर कॉलेज में चपरासी थे। सूत्रों की मानें तो उनके दादा भी चपरासी हुआ करते थे। एक वीडियो इस वक्त परिवार का वायरल हो रहा है जिसमें दादा जी रोते हुए नजर आ रहे हैं। काफी कम संसाधनों के बीच इस तरह की परीक्षा की तैयारी करना और उसको पास करना काफी मुश्किल था। लेकिन शिखा सिंह ने सफलता के झंडे गाड़ दिए।
Shikha Singh Education: शिखा सिंह ने कहां से की पढ़ाई?
शिखा सिंह के चपरासी पिता ने काफी मेहनत से बेटी को पढ़ाया लिखाया। पिता की छोटी सी नौकरी के बीच शिखा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बुलंदशहर के गांधी बाल निकेतन कन्या इंटर कॉलेज से पूरी की थी। इसके बाद नो IP कॉलेज गईं जहां से BSC की परीक्षा पास की। पहली बार में यूपीएससी पास ना कर पाने वाली शिखा सिंह ने दूसरी बार परिवार को निराश नहीं किया और 113वीं रैंक ले आईं। अब देखने वाली बात होगी कि किस पोस्ट के साथ वो कमाल संभालती हैं।


Click it and Unblock the Notifications















