UPSC Success Story: 10वीं में फेल, फिर लगातार 3 बार पास की यूपीएससी परीक्षा, जानिए कौन हैं ईश्वर गुर्जर?
UPSC Success Story: यूपीएससी परीक्षा पास करना अपने आम में एक शानदार अनुभव होता है। देश की सबसे कठिन परीक्षा को पास करने वाला व्यक्ति सीधे अधिकारी बनता है। कहते हैं कि अगर आप ठान लें तो कुछ भी हो सकता है और इसी कहावत को सच करती है आईपीसए ईश्वर गुर्जर की कहानी।

अगर उनकी लाइफ में फिल्म बना दी जाए तो वो भी हिट जाए क्यों इतने टर्न तो फिल्मों में भी नहीं होते है। ईश्वर गुर्जर इस वक्त एक आईपीएस ऑफिसर हैं लेकिन किसी समय वो एक प्राइमरी टीचर थे और उनके पिता किराने की दुकान चलाते थे। भीलवाड़ा के भमरो का बाड़िया गांव जहां पर लगो पढ़ाई को इतना तवज्जो नहीं देते हैं लेकिन ईश्वर वहां से निकला।
High School Fail IPS: 10वीं में फेल हो गए थे ईश्वर
हाई स्कूल की परीक्षा को शख्स के भविष्य का पहला पायदान माना जाता है। ईश्वर हाई स्कूल में ही फेल हो गए थे और इसके बाद कोई भी नॉर्मल इंसान ये सोच सकता है कि वो यूपीएससी जैसी परीक्षा पास कर सकता है? लेकिन ईश्वर ने हार नहीं मानी और पढ़ाई की। बता दें कि उन्होने मेहनत की और 2019 में शिक्षक बन गए।
इसके अलावा वो लगातार यूपीएससी की तैयारी भी कर रहे थे। कई बार फेल होने के बाद लगातार तीन बार यूपीएससी परीक्षा निकाल दी। जी हां, 2022, 2023 और 2024 में 483 रैंक के साथ ईश्वर ने यूपीएससी पास की और आईपीएस बन गए। अब वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है और नौकरी कर रहे हैं। अगर हाई स्कूल में फेल होने के बाद उन्होने खुद पर शक किया होता तो आज वो अधिकारी नहीं होते।
सोशल मीडिया पर लिखी थी ये बात
ईश्वर गुर्जर ने जब यूपीएससी परीक्षा पास की थी तो सोशल मीडिया पर लिखा था, "शब्द वही हैं, बस साल और वक्त बदल गया है। लगातार 3 बार UPSC लिस्ट में नाम आना और IPS बनना किसी सपने से कम नहीं है।" वो आज भी उन बच्चों के लिए प्रेरणा हैं जो कि फेल होने के बाद हार मान लेते हैं।


Click it and Unblock the Notifications















