बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही हैं UPSC 2024 की टॉपर पूर्वा चौधरी, तस्वीरें देख फटी रह जाएंगी आंखें..

UPSC 2024 topper poorva Choudhary

UPSC 2024 topper poorva Choudhary: यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने वाली पूर्वा चौधरी जमकर चर्चाओं में रहती हैं। क्यों ? क्योंकि पहली बात तो पूर्वा चौधरी ने यूपीएससी 2024 के फाइनल रिजल्ट में 533वीं रैंक हासिल की थी। पूर्वा चौधरी की सफलता को देख लोग बेहद खुश हुए और लोगों ने जमकर उन्हें बधाई दी थी। वहीं दूसरी बात की जब लोगों ने पूर्वा चौधरी को देखा तब लोग तो बस उन्हें देखते ही रह गए। अफसर बनने वाली पूर्वा चौधरी की तस्वीरों ने लोगों का ध्यान खींच लिया था पूर्वा की तस्वीरें देखने के बाद लोगों के मुंह पर बस एक ही बात थी यह महिला अफसर है या मॉडल ?

खूबसूरत तस्वीरों की वजह से चर्चाओं में आईं पूर्वा

दरअसल पूर्वा चौधरी के आकर्षक लुक ने लोगों का जमकर ध्यान खींचा। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसे देखकर लोग तो पूर्वा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कभी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पूर्वा को-ऑर्ड सेट पहने खूबसूरती बिखेरती दिख रही हैं तो कभी वेस्टर्न ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। पूर्वा की तस्वीरें लोगें के होश उड़ा रही हैं। पूर्वा की तस्वीरें देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ब्यूटी विद ब्रेन, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सच में आपने कमाल कर दिया है। एक तो आप इतनी सुंदर हैं ऊपर से आपने इतनी कठिन परीक्षा पास की। यकीन ही नहीं होता। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आप किसी मॉडल से कम नहीं है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा- पहली बार देखी है ऐसी अफसर।

मचा था पूर्वा चौधरी के ओबीसी सर्टिफिकेट पर बवाल

बता दें कि पूर्वा अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी ओबीसी सर्टिफ़िकेट की वजह से विवाद में घिर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर पूर्वा चौधरी के ओबीसी सर्टिफिकेट को फर्जी बताया गया था। कुछ लोगों ने जांच की मांग भी की थी। जब से लोगों ने पूर्वा चौधरी का लाइफस्टाइल देखा उनकी तस्वीरें देखीं तब लोगों ने कहा कि पूर्वा चौधरी के पिता वरिष्ठ RAS ऑफिसर हैं। उनकी बेटी को OBC-NCL (नॉन क्रीमी लेयर) का फायदा उठाना ठीक नहीं। वह काफी लग्जरी लाइफ जी रही हैं। उनके पास कार है और महंगे ब्रांड की चीजें हैं। जबकि पूर्वा के पिता ने इसे गलत और आधारहीन बताते हुए सफाई भी पेश की थी और उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को OBC-NCL (नॉन क्रीमी लेयर) का फायदा उठाने का अधिकार है।

कहां की रहने वाली हैं पूर्वा

पूर्वा चौधरी राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने सेंट जेवियर्स से स्कूलिंग की थी। और ग्रेजुएशन के लिए उन्होंने डीयू का लेडी श्री राम कॉलेज चुना था। यूपीएससी की तैयारी के साथ-साथ पूर्वा चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह आए दिनों अपने नए फोटो और वीडियो अपलोड करती रहती हैं। इंस्टा पर उनके 41.9 हजार फॉलोअर्स हैं।

More from Filmibeat

Read more about: trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X