..................... Twisha Sharma suicide or murder 6 months after marriage Twisha Sharma was pregnant forced to abort baby - Hindi Filmibeat

शादी के 6 महीने बाद हसीना की मौत, प्रेग्नेंट थी हसीना, पति और सास पर हत्या का आरोप

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में 31 वर्षीय मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। ट्विशा का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला था, लेकिन घटना के कई दिन बाद भी परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाए हैं।

Twisha Sharma Death Case

प्रेग्नेंट थीं ट्विशा शर्मा

परिवार का कहना है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद ट्विशा को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा था। मायके पक्ष, जो मूल रूप से नोएडा का रहने वाला है, ने आरोप लगाया कि मौत से करीब एक सप्ताह पहले ट्विशा का जबरन गर्भपात कराया गया। उनका दावा है कि ट्विशा दो महीने की गर्भवती थीं और इस घटना के बाद से वह काफी तनाव में थीं।

ट्विशा की चैट वायरल

एम्स भोपाल की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी बताया गया है। हालांकि रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। इसी वजह से परिवार हत्या की आशंका जता रहा है। इस बीच ट्विशा की अपनी दोस्त को भेजी गई कथित आखिरी चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मैसेज में उन्होंने लिखा था कि वह "फंस चुकी हैं" और सही समय आने पर बात करने की बात कही थी।

पति पुलिस में तो सास जिला जज

जानकारी के अनुसार, ट्विशा की शादी दिसंबर 2025 में वकील समर्थ सिंह से हुई थी, जिनसे उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। पुलिस ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज हैं और उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। वहीं समर्थ सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई जारी है।

मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना

मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब ट्विशा के माता-पिता और भाई मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। इसके बाद राज्य सरकार ने छह सदस्यीय एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। अब इस मामले में जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सके।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X