Twisha Sharma Death CCTV: पति समेत चार लोगों ने उठाकर सीढ़ियों से उतारा, और फिर... ट्विशा की मौत का पूरा CCTV

Twisha Sharma Death CCTV: भोपाल में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। सामने आए CCTV फुटेज ने पूरे घटनाक्रम को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्विशा अपने ससुराल के घर की सीढ़ियों से अकेले छत की ओर जाती दिखाई देती हैं, लेकिन करीब एक घंटे बाद उन्हें तीन लोग नीचे लाते नजर आते हैं।

Twisha Sharma Death CCTV

CPR देने की कोशिश

फुटेज के अनुसार, ट्विशा रात करीब 7:20 बजे छत की तरफ जाती हैं। इसके लगभग 57 मिनट बाद उनके पति समार्थ सिंह समेत तीन लोग सीढ़ियों पर उन्हें CPR देने की कोशिश करते दिखते हैं। बाद में उन्हें नीचे ले जाया जाता है। इस दौरान उनकी सास भी वीडियो में नजर आती हैं, लेकिन कथित तौर पर छत पर जाती नहीं दिखीं।

दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला

ट्विशा की मौत 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में हुई थी। परिवार ने इसे दहेज प्रताड़ना और हत्या का मामला बताया है। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि पति समार्थ सिंह फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

ट्विशा की आखिरी चैट्स वायरल

जांच के बीच ट्विशा के कथित आखिरी मैसेज भी सामने आए हैं। इनमें उन्होंने एक दोस्त को लिखा था - "मैं फंस गई हूं।" इन संदेशों के बाद परिवार का आरोप और मजबूत हुआ है कि वह लंबे समय से मानसिक दबाव में थीं।

सास ने लगाए गर्भपात के आरोप

मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गर्भपात के आरोप, मानसिक उत्पीड़न और परिवारों के बीच कानूनी लड़ाई जैसे कई पहलू सामने आ चुके हैं। बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है।

सोशल मीडिया और स्थानीय समुदायों में भी इस केस को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है और आरोप लगाया है कि प्रभावशाली पारिवारिक पृष्ठभूमि जांच को प्रभावित कर सकती है।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X