पति ने मार मारकर बिगाड़ डाला महिला पत्रकार का चेहरा, बोली- तोहफा दिया है..

tv anchor Jasmeen Manzoor

पाकिस्तान की एक मशहूर एंकर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके एक्स-पति ने उनके साथ बुरी तरह मारपीट की है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई मशहूर सितारों और नामी हस्तियों पर बैन लगा रखा है, इसके बावजूद ये सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दिनों पाकिस्तान की एक एंकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हम बात कर रहे हैं जानी-मानी पत्रकार जैस्मिन मंज़ूर की, जिन्होंने हाल ही में अपने एक्स-पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

जैस्मिन ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनके साथ हुई मारपीट के निशान साफ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपनी आपबीती दुनिया के सामने रखी है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं लंबे समय से इस सोच में थी कि क्या मुझे ये बात सबको बतानी चाहिए या नहीं क्या मैं दुनिया को अपने साथ हुई सच्चाई बता सकती हूं या नहीं लेकिन अब मैंने हिम्मत करके अपनी चुप्पी तोड़ दी है। ताकि लोग इस तरह के बर्ताव के खिलाफ आवाज़ उठा सकें और ये बात देश की सरकार व जिम्मेदार अफसरों तक पहुंचे। ये मेरी ही तस्वीरें हैं और आज मैं अपनी कहानी सबको बता रही हूं। एक बेरहम आदमी ने मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी है। अब मैंने इसे अल्लाह के हवाले कर दिया है, वही इंसाफ करेगा।"

जैस्मिन मंज़ूर इतनी भावुक क्यों हो गईं?

आगे जैस्मिन मंजूर ने लिखा, "मेरे साथ जो मारपीट हुई है, वो किसी के साथ भी हो सकती है। आज कोई भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं है - यहां तक कि अपने ही घर में भी नहीं। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना अब मुमकिन नहीं रहा। नफरत फैलाने वालों का कुछ नहीं किया जा सकता। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रही हूं, ये उनके जीवन की असफलता है। मेरे पास ऐसी करीब 50 तस्वीरें हैं, जो मेरे एक्स-पति के 'तोहफे' को साबित करती हैं।" जैस्मिन की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, इसके साथ ही पाकिस्तान से सामने आई इस कट्टरता की सच्चाई ने उसका असली चेहरा सबके सामने ला दिया है।

जैस्मिन मंजूर को मिली जान से मारने की धमकी!

एक बार फिर लोगों के बीच महिलाओं के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि जैस्मिन मंजूर पाकिस्तान की जानी-मानी पत्रकार हैं, जिन्होंने देश की मीडिया इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनका जन्म 11 मार्च 1972 को हुआ था। करीब 12 साल पहले भी जैस्मिन ने एक पाकिस्तानी राजनीतिक पार्टी पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया था।

More from Filmibeat

Read more about: viral news pakistan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X