सरकारी स्कूल के बच्चे का डांस देख दीवाने हुए ऋतिक रोशन, तारीफ करती नहीं थकीं धनाश्री, यहां देखें Full Video

यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिनों किसी ना किसी के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी कोई अपने डांस से लोगों का दिल जीत लेता है तो कई अपनी गायकी से। वहीं हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला बच्चा अपने टीचर्स और सहपाठियों के सामने वॉर 2 के गाने जनाब-ए-अली गाने पर इस कदर डांस करता है कि लोग तो तालियां बजाते थकते नहीं हैं।
सरकारी स्कूल के बच्चे ने हिला दिया इंटरनेट
छोटे बच्चे के डांस मूव्स इतने ज्यादा शॉर्प हैं जिसे देखकर लग रहा है कि जैसे बच्चा लंबे समय से डांस की प्रैक्टिस कर रहा हो। स्कूल यूनिफॉर्म में बच्चे के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन लोगों को कमेंट करने पर मजबूर कर रहा है। बता दें कि आम लोग ही नहीं सितारे भी बच्चे के डांस को देख हैरान रह गए। यहां तक कि खुद वॉर 2 के एक्टर ऋतिक रोशन ने खुद कमेंट किया है। ऋतिक कमेंट करते हुए लिखते हैं- वाह बहुत खूब छोटे सरताज। वहीं ऋतिक के बाद धनाश्री वर्मा भी बच्चे की तारीफ करते नहीं थकीं। धनाश्री वर्मा ने फायर इमोजी बनाकर बच्चे की तारीफ की।
आवेज दरबार ने की तारीफ
बता दें कि इन दो सितारों के अलावा बिग बॉस 19 फेम कंटेस्टेंट और गौहर खान के देवर कोरियोग्राफर आवेज दरबार ने भी फायर और लव इमोजी बनाकर बच्चे की तारीफ की। बता दें कि लोग तो इस बच्चे के डांस को देख दीवाने हो गए हैं। बच्चे के इस डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। यह वीडियो तेजी से शेयर किया है जा रहा है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों को बच्चे का डांस कितना पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications










