आस्था का अद्भुत नजारा! 48 घंटों से हनुमान जी की परिक्रमा करता दिखा कुत्ता, ऐसी भक्ति देख रो पड़े लोग

यूं तो आए दिनों सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कभी किसी के डांस का वीडियो छाया रहता है तो कभी किसी के गाने का, लेकिन फिलहाल तो एक कुत्ते के वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया है। दरअसल एक कुत्ते की भक्ति ने लोगों को चौंका दिया है। अब आप कहेंगे कुत्ते की भक्ति ? जी हां, एक कुत्ते ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी भक्ति देख खुद लोग भी चौंक गए हैं।

Trending video

बिना रुके 48 घंटों तक परिक्रमा करता रहा कुत्ता

दरअसल यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से वायरल हो रहा है जहां एक कुत्ता अपनी भक्ति से हनुमान जी को खुश करता नजर आ रहा है। जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता मंदिर में पिछले 48 घंटे से हनुमान जी की मूर्ति की परिक्रमा करते नजर आ रहा हैं। बिना रुके और बिना ध्यान भटकाए यह कुत्ता भगवान हनुमान की परिक्रमा में लीन नजर आ रहा है।

कुत्ते को देखने उमड़ी भीड़

हैरानी की बात यह है कि यह कुत्ता सोमवार सुबह 4 बजे से बगैर किसी थकान के बिना रुके लगातार हनुमान जी की चारों ओर परिक्रमा लगा रहा है। बता दें यह वायरल वीडियो मंदिर में मौजूद किसी श्रद्धालु ने रिकॉर्ड किया है। वीडियो वायरल होते ही आस-पास के इलाके के लोग मंदिर में इस अनोखे दृश्य को देखने आने लगे और देखते ही देखते मंदिर में इस कुत्ते की भक्ति को देखने के लिए भीड़ लग गई। यह वीडियो देख सब लोग हैरानी में पड़ गए हैं। इस वीडियो को देख लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-ईश्वर का चमत्कार, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सचमुच ऐसा नजारा आसानी से देखने को नहीं मिलता।

More from Filmibeat

Read more about: trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X