Exclusive: BF की शारीरिक जरुरते पूरी करने के लिए लड़के से लड़की बना शेख खुशी, बोली उसने मुझे ऑप्रेशन बेड पर ही

Transgender Model Shaikh Khushi: ट्रांस मॉडल शेख खुशी अपने डांस वीडियो और रील को लेकर छाई रहती हैं। शेख खुशी की सोशल मीडिया पर काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शेख खुशी के बिंदास अंदाज के पीछे एक बेहद गहरा दर्द छुपा हुआ है जो उन्होंने फिल्मीबीट के साथ खास बातचीत में साझा किया है।
एंटरटेनमेंट के जाने माने जर्नलिस्ट आदित्य राणा ने शेख खुशी से बातचीत की और उनकी लाइफ के इस दबे हुए दर्द के बारे में पूछा। शेख खुशी ने अपने ब्रेकअप के बारे में बात की है। खुशी कपूर ने बताया कि कैसे बेहद नाजुक स्थिति में उनके बॉयफ्रेंड में उन्हें छोड़ दिया था वो भी तब वो पूरी तरह से उनके लिए पागल थी।
बहू बनने लायक नही, बच्चा पैदा नही कर सकती
दरअसल, शेख खुशी अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी प्लान कर रही थीं लेकिन उनका बॉयफ्रेंड उन्हें तब छोड़कर गया जब वो अस्पताल के बिस्तर पर थीं। शेख खुशी ने कहा, "वो मुझे बोलता था ना तू बच्चा पैदा कर सकती हो। तुम तो हिजड़ा हो, तुम तो बार में नाचती हो। तुम कहां कुछ मेरे लिए करोगी। तुम किसी के घर की बहू नहीं बन सकती हो। हिजड़ा किसी के घर की बहू बन सकता है? अपने मन से ये ख्याल निकाल दो।"
ऑप्रेशन बेड पर छोड़ गया
शेख खुशी ने आगे कहा, "तब मुझे ये ख्याल आया है कि शायद मैं इसे वो खुशी नहीं दे पा रही हूं जिसके लिए ये इतना बेकरार हो रहा है, जितना उतावला हो रहा है।" शेख खुशी ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड शारीरिक जरुरतों और सेक्सुअल रिलेशन के लिए अलग ही स्टेज पर चला गया। शेख खुशी कहती हैं कि "मेरी मजबूरी थी कि मुझे मोहब्बत हो गई थी और मैं छोड़ नहीं पा रही थी। तब मैंने इधर उधर डॉक्टर्स से बात की और जिस दिन मेरी सर्जरी की डेट थी मैं उसे सुबह से कॉल कर रही थी और उसने फोन ही नहीं उठाया। मैं ऑप्रेशन के लिए चली गई लेकिन वो नहीं आया।" इस तरह शेख खुशी का बॉयफ्रेंड उन्हें ऑप्रेशन के बेड पर छोड़कर चला गया।
यहां देखिए शेख खुशी का पूरा इंटरव्यू:
गरीबी के कारण मांगी भीख
जानकारी के लिए आपको बता दें कि खुशी शेख एक भारतीय ट्रांसजेंडर मॉडल और डांसर हैं, जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। बचपन में उन्हें समाज से बहिष्कृत किया गया था और गरीबी के कारण भीख भी मांगनी पड़ी थी, लेकिन उन्होंने अपने डांस के जुनून को कभी नहीं छोड़ा। आज, वह एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्रभावकार हैं और लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।
आज, खुशी शेख एक प्रेरणादायक व्यक्ति हैं, जिन्होंने दिखाया है कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से कोई भी अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।


Click it and Unblock the Notifications