..................... train tc handsome viral video girl fell in love with handsome train tte watch video - Hindi Filmibeat

VIDEO: इतना हैंडसम TTE देख पागल हुई लड़कियां, टिकट दिखाने के बजाय बनाने लगी वीडियो

TTE Viral Video

TTE Viral Video: इंटरनेट की दुनिया में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर डांस से लेकर कपल के कई अलग अलग वायरल वीडियो तो आपने खूब देखे होंगे आज हम आपके लिए एक ऐसे वीडियो लेकर आए हैं जो तमाम लोगों को काफी पसंद आ रहा है। ये वीडियो है ट्रेन में टिकट चेक करने वाले एक टीटीई का।

ट्रेन में हद से ज्यादा स्मार्ट, हैंडसम और डैशिंग टीटीई देखकर लड़की हैरान रह गई और उसने इस शख्स का वीडियो बना लिया। उसने उसका चुपके से वीडियो बनाया और दुनिया को मन का हाल बताते हुए लिखा- "टीसी ऐसा हो तो मैं रोज ट्रेन से सफर करूंगी!"

इंस्टाग्राम यूजर @foodwithepshi यूं तो सोशल मीडिया पर नई हैं और उनके सिर्फ 965 फॉलोअर्स हैं मगर उनका एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने एक स्मार्ट और हैंडसम टीटीई को दिखाया, जिसपर उनका दिल आ गया था। उसका वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- "हाय....अगर ऐसा टीसी हो मैं डेली ट्रेन से ट्रैवल करूंगी!"

वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये शताब्दी जैसी कोई चेयर कार वाली ट्रेन लग रही है। टीसी सबके टिकट चेक कर रहा है। उसकी दाढ़ी बढ़ी हुई है और बाल भी लंबे हैं। उसने सलीके से कपड़े भी पहने हैं। देखने में शख्स काफी हैंडसम नजर आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में बताया कि उसने भी इस टीटीई को देखा है। ये हरियाणा से है और जब यूजर सोनीपत से चढ़ा था तो ये उसके कोच में था और चंडीगढ़ तक गया था।

Read more about: viral video bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X