TMC की महुआ मोइत्रा ने BJP के पिनाकी मिश्र से चोरी-छिपे रचाई शादी, 65 का दूल्हा 50 की दुल्हन का गठबंधन

TMC Mahua Moitra BJP Pinaki Mishra: शादी के सीजन में जहां हाल ही में हिना खान और रॉकी जयसवाल ने अपने फैंस को शादी का तस्वीरें से धप्पा कर दिया वहीं अब एक और हैरान करने वाली शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा ने गुपचुप तरीके से शादी रचाई है। इससे भी दिलचस्प बात ये हैं कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी (बीजू जनता दल) के नेता पिनाकी मिश्रा से शादी रचाई की है।
TMC और BJP के रियल लाइफ गठबंधन
इस TMC और BJP के रियल लाइफ गठबंधन ने हर किसी को हैरान कर दिया है। शादी की तस्वीरें सामने आते हैं ही लोग अब इस अनोखी लव स्टोरी के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं। महुआ ने 3 मई को शादी रचाई है। महुआ की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने लार्स ब्रोरसन से शादी रचाई थी।
संसद ने बना दी जोड़ी
महुआ मोइत्रा की उम्र 50 साल है वहीं पिनाकी मिश्रा 65 साल के हैं। सोशल मीडिया पर इस न्यूली वेड कपल की खूब बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन ट्रोल से लेकर मजेदार रिएक्शन से पटा दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि उन्होंने जर्मनी में गुपचुप शादी रचाई है लेकिन फिर भी खबर को सोशल मीडिया पर फैलने में ज्यादा समय नहीं लगा है। लोगों का कहना है कि संसद ने पिनाकी और महुआ की जोड़ी बना दी है।
बेहद खूबसूरत लगी 50 साल की दुल्हन
पिनाकी बीजू जनता दल से चार बार सांसद रह चुके हैं। वह पहली बार 1996 में सांसद चुने गए थे. इसके बाद 2009 से 2019 तक सांसद रहे। महुआ और पिनाकी की शादी की वायरल तस्वीर में दोनों को एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा जा सकता है। इस दौरान महुआ ने गोल्ड और हल्के पिंक रंग की साड़ी पहनी है। हालांकि, शादी को लेकर अभी दोनों की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
