..................... Tips to Get Rid of Evil Eye Jaya kishori told the Solution, Viral video - Hindi Filmibeat

VIDEO: जया किशोरी ने बताया नजर से बचने का टोटका, बोलीं- जब आप किसी से मिलते हो और वो...

Jaya kishori

जानी मानी कथावाचक जया किशोरी को कौन नहीं जानता। बता दें कि जया किशोरी अपनी कथाओं के साथ ही पॉडकास्ट भी किया करती हैं। जया किशोरी के लगातार कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। वहीं हाल ही में जया किशोरी ने पॉडकास्ट में नजर लगने, नजर लगने के पीछे का कारण और निवारण बताती नजर आ रही है। जया बताती हैं कि कैसे पता चलता है कि कैसे लगती है नजर। बता दें कि जया किशोरी का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

जया किशोरी ने बताया नजर से बचने जा तरीका

हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड के पॉडकास्ट में गईं जया किशोरी 'नजर' को लेकर बात की। जया कहती हैं कि मेरे पास नजर से बचने के जो उत्तर हैं। पहला मैं इसमें विश्वास करती हूं और दूसरा मैं इसपर विश्वास ही नहीं करती हूं। जया किशोरी कहती हैं कि मैं एनर्जी में विश्वास करती हूं। कई बार ऐसा होता है जब आप किसी से मिलते हो आपकी कोई दुश्मनी नहीं है उसके साथ, उस इंसान ने कुछ बुरा नहीं किया आपके साथ, लेकिन फिर भी आप जब उससे मिलते हो या मीटिंग खत्म करके आते हो तो आपको बहुत ही लो फील होता है। मुझे ऐसा लगता है कि वहां पर एक निगेटिव एनर्जी है। हो सकता है कि उनके अंदर कुछ चल रहा हो जिस वजह से वह लड़ रहे हों, लेकिन वो आपके लिए एक निगेटिव एनर्जी क्रिएट कर रहा है।

जया के जवाब को सुन लोगों के आए जमकर रिएक्शन

जया किशोरी आगे कहती हैं कि मुझे इसपर विश्वास क्यों नहीं होता वह इसलिए नहीं होता क्योंकि मैं भगवान पर बहुत विश्वास करती हूं। मुझे लगता है कि अलग वो आप पर नजर रखेंगे। तो फिर कोई क्या ही बिगाड़ सकता है आपका। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। बता दें कि जया किशोरी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैं इस जवाब से खुश नहीं हूं। वहीं दूसरे ने लिखा- आपकी बात सही है एनर्जी ही आप पर रिएक्ट करती है।

Read more about: jaya kishori trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X