..................... tina dabi ex husband IAS athar aamir khan welcome second baby with wife dr mehreen qazi muslim baby boy unique name - Hindi Filmibeat

दूसरे बार पापा बने IAS अतहर आमिर खान, बेटा या बेटी जानिए नाम, टीना डाबी का कैसा है रिएक्शन

IAS Athar Aamir Khan Welcome Second Baby: देश के सबसे लोकप्रिय IAS ऑफिसर अतहर आमिर खान एक बार फिर से पापा बन गए हैं। अतहर आमिर खान और उनकी पत्नी डॉ मेहरीन काजी ने सोशल मीडिया पर एक ज्वाइंट पोस्ट शेयर करते हुए फैंस के साथ इस गुड न्यूज़ का ऐलान किया है। इस बार भी अतहर और मेहरीन ने बेटे का स्वागत किया है।

IAS Athar Aamir Khan Welcome Second Baby

दूसरी बार ये कपल बेटे की परवरिश के लिए तैयार है। 8 मई को मेहरीन और अतहर के घर पर दूसरी बार किलकारियां गूंजी हैं। अतहर और मेहरीन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया है। फैंस इस पर जमकर बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि अतहर और मेहरीन ने अभी तक बेटे की पहली तस्वीर या फिर उसका नाम नहीं बताया है जिसका की हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स टीना डाबी के रिएक्शन की भी चर्चा कर रहे हैं। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

आईएएस अतहर आमिर खान की पहली शादी आईएएस टीना डाबी से हुई थी। उनसे तलाक के बाद उन्होंने डॉ. मेहरीन काजी से निकाह किया। मेहरीन काजी ने पंजाब के फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज से MBBS और डॉ. बीआर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी, आगरा से एमडी की डिग्री ली। क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन से ऑब्सटेट्रिक्स एंड मेडिकल गाइनकोलॉजी में पीजी किया, जर्मनी की Universität Greifswald से क्लिनिकल कॉस्मेटोलॉजी और एस्थेटिक मेडिसिन में PGDCC और FAM किया।

अतहर और मेहरीन ने साल 2022 में ग्रैंड वेडिंग रचाई थी जो कि काफी सुर्खियों में रही थी। इसके बाद इस कपल ने साल 2024 में पहले बेटे ईहान का स्वगत किया और साल 2026 में एक बार फिर से दूसरे बेटे की गुड न्यूज़ सुनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X