हूबहू ऋषि कपूर की कॉपी है ये आदमी, नैन-नक्श देख आपकी भी फटी रह जाएंगी आंखें

Rishi Kapoor

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे फिल्मस्टार्स हैं जिनके हमशक्ल आपने आज तक देखे होंगे। माधुरी दीक्षित, कैटरीना कैफ, अजय देवगन, अक्षय कुमार यहां तक की आपको श्रीदेवी के भी कई हमशक्ल देखने को मिले होंगे, लेकिन आज तो इस रेस में बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर ऋषि कपूर का भी नाम आ गया है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक आदमी हूबहू ऋषि कपूर की कॉपी लग रहा है।

ऋषि कपूर के डुप्लीकेट को देख हैरान रह जाएंगे आप

इस शख्स का वही ऋषि कपूर वाला अंदाज वही चेहरा देख खुद फैन्स तक हैरान रह गए। बता दें कि ऋषि कपूर के जैसा दिखने वाला यह शख्स लखनऊ का रहने वाला नितांत सेठ है। जिसने अपनी पर्सनालिटी को पूरी तरह से ऋषि कपूर के साथ मैच कर लिया है। नितांत ऋषि कपूर के ही गानों पर डांस करते हैं और उनके ही स्टाइल के कपड़े भी पहनते हैं। फिलहाल तो नितांत का एक वीडियो सोशल मीडिया खास पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नितांत ऋषि कपूर के अंदाज में पहाड़ की वादियों के बीच 'साजन की बाहों में' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं- ऋषि कपूर जी के 90 के दशक के गाने को याद कर थोड़ा प्रयास किया।

वीडियो देख यूजर्स ने की भर-भर के तारीफ

बता दें कि नितांत के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिलकुल ऋषि कपूर की तरह दिख रहे हो आप। आपने ऋषि जी के किरदार को जीवंत कर दिया। वहीं दूसरे ने लिखा- इसे कहते हैं रियल हीरो। लोग आज कल पता नहीं क्या क्या कर रहे हैं, लेकिन आपने सच में दिल जीत लिया है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-इस वीडियो को देखकर तो रणबीर कपूर भी खुश हो जाएगा।

Read more about: trenidng news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X