जलाए जाएंगे या दफनाए जाएंगे? प्रेमानंद महाराज ने बताया कि कैसे होगा उनका 'अंतिम संस्कार', रो पड़ेंगे भक्त

Premanand Maharaj Antim Sanskar Video: प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत जिस दिन से बिगड़ी है लोग परेशान हैं। लेकिन ऐसे में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने अंतिम संस्कार को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं।
उन्होने बताया कि किस तरह से उनका अंतिम संस्कार होना चाहिए। इस दौरान वो जलाने या दफनाने को लेकर बोल रहे थे। एक शख्स ने सवाल किया था कि, ''आपका अंतिम संस्कार वैष्णव पद्धति से होना चाहिए या सन्यास पद्धति से होना चाहिए?''
प्रेमानंद महाराज ने अंतिम संस्कार पर कही बड़ी बात
वृंदावन के इस संत ने खुले शब्दों में कहा, ''जो हंस था वो परमहंस में मिल गया, अब पिंजड़े का चाहे जो कुछ करो। जब हम परमात्मा तो प्राप्त हो गए तो हमारे शरीर को चाहें गाड़ दो या फूंक दो, चाहे जो कुछ करो उससे कोई मतलब नहीं होता। ये शरीर ना सन्यासी है और ना वैष्णव है, मन सन्यासी है मन वैष्णव है। मन परमात्मा में मिल गया तो शरीर की कोई भी गति हो। ऐसे परमहंस हुए जिनका ना कोई शिष्य था और ना कोई जानता था तो उनका दाह संस्कार कौन करेगा, कौन उनको जल समाधि देगा। जहां शरीर छूटा है वहीं पड़ा है, चाहें कुत्ते खा गए ये पशु पक्षी खा गए ये पड़े पड़े वहीं सड़ गया। आप सन्यास पद्धति से ही अंतिम संस्कार करवाओ, मन प्रेम में जाने तो और शरीर संसार में जाने दो।''
प्रेमानंद जी महाराज के इस वीडियो के सामने आने के बाद फिर से भक्त दुखी हैं। उनका कहना है कि महाराज जी को मरने की बात नहीं करना चाहिए। बता दें कि उनकी दोनों किडनियां खराब हैं और लगातार उनका डायलिसिस हो रहा है। लोग लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
हालांकि बहुत से ऐसे लोग हैं जो कि प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी देना चाहते हैं लेकिन वो मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि जितने दिन की जिंदगी है वो उतने दिन ही इस संसार में रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











