पहलगाम अटैक के दौरान हंस हंसकर वीडियो बना रही थी ये लड़की, अब वायरल हुआ वीडियो तो भड़क रहे हैं लोग!

Pahalgham New Video- कश्मीर के पहलगाम जो आतंकी हमला हुआ था देश उसको कभी नहीं भूल सकता है। हंसते खेलते मासूमों पर आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी और कई परिवार उजाड़ दिए थे।
आए दिन इस जगह से नए नए वीडियोज सामने आते रहते हैं और अब एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच एक लड़की टट्टू पर बैठकर वहां से निकलती दिख रही है और काफी हंस हंस कर वीडियो बना रही है।
ये लड़की साफ साफ बता रही कि वो फायरिंग की वजह से वहां से पास जा रही है। वीडियो ने सामने आकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग उसके हंस हंसकर वीडियो बनाने पर खुश नहीं है।
क्या बोली लड़की?
वायरल हो रहे इस वीडियो में टट्टू पर बैठी लड़की कह रही है, ''हम हॉर्स राइडिंग के लिए ऊपर आए थे लेकिन फायरिंग हो रही है तो वापस जाना पड़ रहा है। चल बादल।'' इस दौरान लड़की अजीब तरह से मुंह भी बना रही है। ये वीडियो देखकर लग रहा है कि शायद इसको अंदाजा नहीं था कि फायरिंग क्यों हो रही है और मासूमों को गोली मारी जा रही है। वीडियो के सामने आते ही लोगों ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं और अपनी अपनी राय रखी है।
क्या बोले लोग?
पहलगाम के इस वीडिये पर लोगों ने अपनी अपनी राय रखी है। एक ने लिखा, ''भाई उसे पता नहीं होगा फायरिंग क्यों हो रही है।'' एक ने लिखा, ''इसको गाली मत दो यार । इस टाइम तक कइयों को नहीं पता था कि फायरिंग क्यों हो रही है।'' एक ने लिखा, ''ये सिर्फ तोतली नहीं...दिमाग से भी तोतली है।'' एक ने लिखा, ''असंवेदनशील लोग अपने आनंद के लिए परेशान रहते हैं और किसी दूसरे के दुःख की परवाह नहीं करते।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप भी देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications