ऐश्वर्या राय की हूबहू कॉपी निकली ये लड़की, नैन नक्श देख लोग बोले- हमशक्ल बहुत देखी हैं ऐश की लेकिन ये तो...

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai Lookalikes Video Viral: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में अगर किसी का नाम आता है तो वह हैं ऐश्वर्या राय। जी हां, ऐश्वर्या की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और टॉलीवुड तक हर कोई ऐश्वर्या संग काम करना चाहता है। वहीं जितने ही फैशन इवेंट होते हैं उसमें तो ऐश्वर्या राय को न्योता सबसे पहले दिया जाता है। वैसे तो ऐश्वर्या राय आए दिनों ट्रेंड में रहती हैं। कभी उनका स्टाइल तो कभी उनके लुक्स चर्चाओं में आ जाते हैं, लेकिन फिलहाल तो ऐश्वर्या राय का कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का लुक तो लोग भूल ही नहीं पा रहे हैं।

जमकर वायरल हुआ ऐश्वर्या का कान्स लुक

इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 पर ऐश्वर्या राय पहले दिन सफेद साड़ी के साथ भारी हार माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर भरे दिखीं। उनके इस लुक को देख लोगों के रोंटगे खड़े हो थे। क्योंकि कुछ दिनों पहले ही कश्मीर के पहलगाम में हमला हुआ था जिसमें तमाम लोगों की जान गई थीं। जिसके जवाब में सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर भी किया था। वहीं ऐश्वर्या राय के लुक को लोग ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ने लगे थे। साथ ही ऐश्वर्या की मांग में भरे सिंदूर ने उन लोगों का भी मुंह बंद कर दिया था जो तलाक की झूठी अफवाहें उड़ा रहे थे। लोगों को ऐश्वर्या राय का कान्स का लुक इतना पसंद आया कि उनके लुक की लोग कॉपी करने लगे।

ऐश्वर्या की हमशक्ल की तारीफ करते नहीं थके लोग

ऐश्वर्या राय जैसी साड़ी और उनके जैसे मेकअप में तो आपने कई महिलाओं को देखा होगा, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में एक लड़की सोशल मीडिया पर उन्हीं कपड़ों में वायरल हो रही है जो ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहने थे। और इस लड़की को देखकर खुद फैन्स भी पहचान नहीं पा रहे हैं कि यह सच में ऐश्वर्या है या उनकी हमशक्ल। जी हां, वही आंखें, वही चेहरा, वही अदाएं देख लोग तो लड़की और मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह कमाल कर दिया। हमें तो यकीन ही नहीं हो रहा है कि यह असली ऐश्वर्या है या हमशक्ल। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मेकअप आर्टिस्ट की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत खूब।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X