90 के दशक में हिट फिल्में देने वाली इस हसीना ने छोड़ा बॉलीवुड, फिर भी आज बन गई इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस

Bollywood richest actress: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो खूबसूरती और एक्टिंग के बल पर काफी आगे निकल गई हैं। एक्टिंग के साथ ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से अच्छा पैसा भी कमाया है। वहीं आज हम आपको उस हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी नेटवर्थ जान आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, इस हसीना ने कमाई के मामले में कई इंडस्ट्री के नामी एक्टर्स के पीछे छोड़ दिया है।
ऐश्वर्या की नेटवर्थ में आया तेजी से उछाल
वैसे बता दें कि बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं ऐश्वर्या राय साथ ही में वह सबसे महंगी एक्ट्रेस भी हैं। ऐश्वर्या की नेटवर्थ में तेजी से उछाल आया है। बता दें कि एक्ट्रेस की नेटवर्थ बढ़कर 900 करोड़ रुपये हो गई है, लेकिन इसके बाद भी एक्ट्रेस बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में पहले नंबर पर नहीं हैं। अब आप सोचेंगे की पहले नंबर पर कौन हो सकता है भला ? रेखा, जया, दीपिका, अनुष्का, शिल्पा या कैटरीना, लेकिन आपको बता दें कि ये सभी हसीनाएं इस लिस्ट से कोसों दूर हैं। ना तो अमीरी की लिस्ट में आलिया हैं और न ही जया।
बॉलीवुड के नामी एक्टर्स से भी ज्यादा है इस हसीना की संपत्ति
आपको बता दें कि हुरून ने साल 2024 में एक रिच लिस्ट निकाली थी। जिसमें से इस एक्ट्रेस का नाम सबसे अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे आगे है। आपको बता दें कि इस एक्ट्रेस का नाम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सबसे अमीर एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे आगे हैं जूही चावला। जूही की नेटवर्थ रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल से भी कई ज्यादा है। जिसके पास है 4,600 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।
कैसे हुई इतनी संपत्ति
आपको बता दें कि जूही चावला ने लंबे समय से फिल्में करना छोड़ दिया है। उन्होंने फिल्मों से तो खास कमाई नहीं की है और ना ही विज्ञापनों से पैसा छापा है। तो आखिर इतने पैसे जूही ने कैसे कमाए ? अगर आपका यही सवाल है तो आपको बता दें कि जूही चावला का करोड़ों का बिजनेस है। किंग खान के साथ मिलकर वह कोलकाता नाइट राइडर्स की सह मालकिन बन गईं। इसके अलावा वह रेड चिली ग्रुप की भी को फाउंडर हैं। इसी के साथ ही उन्होंने कई रेस्टोरेंट और रियल स्टेट में निवेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications











