बिन ब्याही मां बन गई थीं बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेसेस, इस तरह बचानी पड़ी थी परिवार को इज्जत

बॉलीवुड लाइफ तो हर एक को बेहद पसंद आती है, लेकिन इन सितारों की लाइफ इतनी भी आसान नहीं होती जितनी आप समझते हैं। जब भी कुछ अच्छा होता है या कुछ बुरा सितारों को छिपाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। खास तौर पर अगर वह कुछ ज्यादा ही निजी मामला हो तो। बता दें कि कई ऐसे सितारे भी हैं जो अपनी लव लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में रहे हैं। सितारों के अफेयर के साथ ही शादी और प्रेग्नेंसी की खबरें खास गॉसिप में रहती हैं।
आपको बता दें कि कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो शादी से पहले ही मां बन गई और परिवार की इज्जत बचाने के लिए एक्ट्रेस को एड़ी चोटी का दम लगाना पड़ गया था। आज कल तो शादी से पहले ही मां बनना एक ट्रेंड सा बन गया है। क्योंकि इस लिस्ट में एक्ट्रेसेस की लंबी लाइन है। बता दें कि एक नहीं दो नहीं बल्कि कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो शादी से पहले ही मां बन चुकी हैं।
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहले आलिया भट्ट का नाम आता है। बताया जाता है कि आलिया भट्ट शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। उनकी शादी अप्रैल में हुई थी और उनकी बेटी का जन्म नवंबर में हुआ था। बच्चे के जन्म ने यह सीक्रेट खोल दिया था।
इलियाना डिक्रूज
वहीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की बात करें तो इलियाना दो बच्चों की मां बन गई हैं, लेकिन जब भी उनसे शादी को लेकर सवाल किया जाता है वह चुप्पी साध लेती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने रिलेशन में होने की खबर पर तो मुहर लगाई है, लेकिन शादी को लेकर कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है।
दीया मिर्जा
एक्ट्रेस दीया मिर्जा का नाम भी इसी लिस्ट में आता है। बता दें कि दीया और वैभव की यह दूसरी शादी थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। बता दें कि एक्ट्रेस ने 15 जुलाई 2021 को बेटे के जन्म की खुशखबरी दी थी। इससे यह साफ हो गया था कि एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।
गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
भले ही गैब्रिएला भारतीय नहीं हैं, लेकिन वह भारत में मॉडलिंग करती हैं। वह लंबे समय से एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड हैं। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के दो बच्चे हैं, लेकिन जब भी उनकी शादी को लेकर सवाल किया जाता वह ऐसे सवालों को इग्नोर कर देती हैं।
नीना गुप्ता
जानी मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी निजी जिदंगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि नीना गुप्ता विवियन रिचर्ड्स की गर्लफ्रेंड थीं। उनके साथ उनका रिलेशन लंबा था, लेकिन जैसे ही नीना ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर विवियन को दी उन्होंने शादी से इनकार कर दिया। नीना ने अकेले ही अपनी बेटी को पाला।
नताशा स्टेनकोविक
हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक भी अपनी प्रेग्नेंसी और शादी को लेकर खास चर्चाओं में रहीं। बता दें कि नताशा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। दोनों ने 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी। और शादी के 1 साल बाद दोनों का तलाक हो गया था। जबकि दोनों का बेटा साल 2020 में पैदा हुआ था।
कल्कि कोचलिन
अनुराग बासु से तलाक के बाद कल्कि कोचलिन अपने लिव इन रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चाओं में रहीं। वहीं कुछ समय बाद उन्होंने बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग के साथ प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शादी से फर्क नहीं पड़ता।


Click it and Unblock the Notifications










