जेल के अंधेरे ने खत्म की मुहब्बत, साहिल और मुस्कान के बीच मनमुटाव, सुनवाई के दौरान नहीं करते बात!

Muskan Sahil Update- मुस्कान और साहिल... ये नाम सुनते ही वो नीले ड्रम वाला केस याद आता है जिसमें प्रेमी के साथ मिलकर एक पत्नी ने अपने ही पति के कई टुकड़े करके ड्रम में भर दिए थे।
बता दें कि मुस्कान और साहिल इस केस के बाद से जेल में हैं और लोग सोशल मीडिया पर उनको लेकर कुछ ना कुछ अपडेट पाते रहते हैं। खबरें हैं कि जेल के अंधेरे ने मुस्कान और साहिल के प्यार को दीमक बनकर खोखला कर दिया। पता चला है कि दोनों के बीच इस वक्त मनमुटाव चल रहा है। बोलचाल बंद है।
हालांकि दोनों एक किलोमीटर के अंतर में जेल में बंद हैं लेकिन सुनवाई के दौरान भी एक दूसरे से वो कोई बात नहीं करते हैं। बता दें कि मुस्कान तो भी फिर भी कोशिश करती है लेकिन साहिल उससे बात नहीं करना चाहता है। पति को मारने के बाद दोनों घूमने गए थे और सच्चे प्यार की कसमें खाईं थीं, वो दिन हवा हो गए हैं और सच्चाई ये है कि दोनों जेल से परेशान हैं।
प्रेग्नेंट है मुस्कान
कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी की मुस्कान प्रेग्नेंट है और ये बच्चा उसके पति का नहीं बल्कि बॉयफ्रेंड साहिल का है। हालांकि इसको लेकर साहिल को जानकारी है या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मुस्कान ने कहा था कि भगवान श्रीकृष्ण की तरह उनका बेटा भी जेल में पैदा होगा और वो चाहती हैं कि वो वैसा ही बनकर आए। मुस्कान को लेकर आज भी लोग बातें करते हैं और इस हरकत पर गुस्सा जाहिर करते हैं। पति की इस तरह से हत्या के बाद पूरे देश में मुस्कान और साहिल की बात हो रही थी और दोनों को फांसी देने की मांग लोग कर रहे थे।
मुस्कान के मृत पति का नाम सौरभ राजपूत था और उसने सपने में भी नहीं सोचा होगी कि जिस मुस्कान के लिए वो अपने परिवार से भिड़ गया था वही एक दिन उसको जान से मार देगी।


Click it and Unblock the Notifications











