'Come Onnnn... हाहाहाहा..' दुनिया का सबसे अनोखा दूल्हा, हरकतें देख सदमें में हैं काजी साहब, नहीं रोक पाए हंसी

Groom Funny Video Viral: तुमको क्या लगा कि शादी नहीं होगी... निकाह से पहले ऐसी हरकतें करते हुए दूल्हे को आपने शायद कभी देखा होगा। इन जनाब का वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
दू्ल्हे राजा अपने दोस्तों के साथ इतने खुश हैं कि वो अपने आपको रोक नहीं पा रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का रिएक्शन है कि दुनिया ये अकेला दूल्हा है जिसने अपनी शादी में इस तरह की हरकतें की होगीं।
लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और यहां तक कि निकाह पढ़ाने आए काजी साहब भी सदमें में हैं। एक वक्त आता है कि वो अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और हंसने लगते हैं। दूल्हे राजा फिर भी नहीं मानते हैं और एक से बढ़कर एक डायलॉग बोलते हुए हंसते हैं और चिल्लाते रहते हैं।
क्या क्या बोला दुल्हा?
वीडियो के शुरुआत में आप देखेंगे कि दूल्हा अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहा है और वो कहता है, ''तुम लोगों को क्या लगा की शादी नहीं होगी। हाहाहाहाहा.. कमॉन.. कोई नहीं रोक सका मुझे।'' इसके बाद निकाह के सिग्नेचर करते वक्त वो फिर बोलता, ''तुमको क्या लगा कि शादी नहीं होगी। हाहाहाहा.. कमॉन।'' इस दौरान काजी साहब भी मुस्कुरा उठते हैं। सब हंस ही रहे थे अचानक दुल्हा चीखता है और काजी साहब चौंक जाते हैं। इस दौरान वो हैरानी से दूल्हे की तरफ देखते हैं और हंसने लगते हैं। काजी साहब को यकीन नहीं हो रहा था कि एक दूल्हा अपनी शादी पर ऐसी हरकतें कर सकता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''मौलाना साहब की हंसी नहीं रुक रही है।'' एक ने लिखा, ''सही समय पर शादी ना होने का नातीजा।'' एक ने लिखा, ''क्या मजबूरी होगी लड़की की।'' एक ने लिखा, ''इसको निकाह की कोई हिदायत नहीं है।'' एक ने लिखा, ''बेचारी लड़की फंस गई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications