डिलिवरी बॉय दोस्त का मजाक बनाना लड़की को पड़ा भारी, सामने आकर बताई सच्चाई, दंग रह जाएंगे आप
Delivery Boy Viral Video: हाल ही में एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की ने अपने ही दोस्त का मजाक बनाया था जो कि डिलिवरी बॉय बन गया था। साथ में पढ़े ये दोनों दोस्त उस वीडियो के मुताबिक कई दिनों के बाद टकराते हैं और ये मामला सामने आता है।

वीडियो में लड़की को कहते सुना जा सकता है कि डिलिवरी बॉय उसके स्कूल का दोस्त है जो कि अक्सर पढ़ाई लिखाई वाले वीडियो रील्स में भेजा करता था। अब वो एक डिलिवरी बॉय बन गया है और पढ़ाई लिखाई का क्या हुआ? लड़की उसका वीडियो बनाकर ये सब बातें करती दिखाई दे रही है।
वो लड़का अपनी डिलिवरी वाली बाइक पर बैठकर सिर्फ मुस्कुरा रहा है और चेहरा इधर उधर कर रहा है। वीडियो जैसे ही सामने आया वो लड़की काफी बुरी तरह से ट्रोल की जा रही है और कहा जा रहा था कि लड़का चोरी तो नहीं कर रहा है, कमा ही रहा है। लेकिन अब इन दोनो का एक और वीडियो अब सामने आया है जो कि काफी चौकाने वाला है।
क्या है सच्चाई?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि लड़की और लड़का दोनों नजर आ रहे हैं और खुलासा है कि वो सच्चा वीडियो नहीं था बल्कि स्क्रिप्टेड था। मजाक बनाने वाली लड़की कह रही है, ''हम सब दोस्त हैं और हम सब मजाक कर रहे थे। इतना ट्रोल कर दिए हो कि ऐसा लग रहा है कि मैं रोने लगूं। आईपीएस लोग भी डाल रहे हैं, ये एक्टिंग बहुत अच्छा करता है। हमें पता नहीं था कि इतना वायरल हो जाएगा। बिना फैक्ट के लोग न्यूज भी चला रहे हैं। कम से कम वीडियो वायरल करने से पहले फैक्ट तो जांच लो।'' इस वीडियो के सामने आते ही लोग कमेंट्स करते हुए फिर से लड़की को ट्रोल कर रहे रहैं।
लोगों का कहना है कि ट्रोल होने के बाद दोस्त बता रहे हैं। गाली सुनने के बाद ये वीडियो बना रही है और दोस्त होने का नाटक कर रही है। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











