Viral Video: 'नर्क में दिक्कत नहीं होगी...', शख्स ने खौलते हुए तेल में डाले हाथ, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

Viral Video: सोशल मीडिया पर रातों-रात कई बार कुछ ऐसे लोग वायरल हो जाते हैं, जिनको देखकर यूजर्स भी काफी दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से आप रातों-रात कमाल दिखा कर लाखों और करोड़ों लोगों के बीच में फेमस हो सकते हैं। रोजाना इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर कुछ ना कुछ वायरल होते हुए भी देखा जाता है।
अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो को देखकर हर किसी के पसीने छूट रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स दिखाई दे रहा है जो हलवाई की दुकान पर काम करता हुआ नजर आ रहा है।
वायरल वीडियो में यह शख्स कुछ कढ़ाई में पकता हुआ देखा जा सकता है जो शायद आलू के चिप्स या समोसे जैसे लग रहे हैं। इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि कढ़ाई में तेल खौलता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन अचानक से यह शख्स कुछ ऐसी हरकत कर देता है जिसके बाद में हर कोई दंग रह जाता है।
वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में पहले तो यह शख्स बहुत ही आराम से खड़ा होता है और फिर अचानक से अपनी शर्ट की बाजू को ऊपर करते हुए अपने हाथों को गर्म तेल की खौलती हुई कढ़ाई में डाल देता है। साथ ही जो उसमें पक रहा होता है उसको भी उठा लेता है। अब इस वीडियो को देखने के बाद में लोगों की तो रूह कांप गई है।
अब लगातार लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट करते हुए भी देखे जा सकते हैं। एक यूजर वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखता है कि यह मर्द को दर्द नहीं होता सुना था आज देख भी लिया। एक दूसरा यूजर लगता है कि भाई को नर्क में कोई दिक्कत नहीं होगी। एक अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि भाई तुम्हारे हाथ क्या फौलाद के बने हैं जो जल नहीं रहे।


Click it and Unblock the Notifications