सूटकेस में गर्लफ्रेंड को भरकर बॉयज हॉस्टल पहुंचा प्रेमी, एक गलती ने खोल दी पोल, Video Viral!

Boys Hostel Girlfriend in Suitcase- सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं और लोग उनको काफी पसंद करते हैं। इस वक्त एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो कि आपको हंसाने के लिए काफी है।
लोग क्या क्या करते हैं और सोचते हैं वो कई बार दंग करने वाला होता है। दरअसल एक लड़के ने बॉयज हॉस्टल में अपनी गर्लफ्रेंड को ले जाने के लिए जो हरकत की उसमें कामयाब नहीं हो सका।
इस लड़के गर्लफ्रेंड को एक सूटकेस में भरा था लेकिन प्लान कामयाब नहीं हो पाया है और गार्ड्स ने पकड़ लिया। अब ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सूटकेस और कुछ लोग नजर आ रहे हैं।
कैसा है वीडियो?
वीडियो को किसी ना काफी दूर से शूट किया है। ये मामला किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी का है। वीडियो में आप देखेंगे कि सूटकेस के आसपास गार्ड्स हैं और जैसे ही इसको चेन खोली जाती है अंदर से एक जीवित लड़की निकलती है। वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है और हॉस्टल का स्टाफ हैरान हैं।
वीडियो को लोग लगातार साझा कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी कि इसपर किस तरह की कार्यवाही होगी। बॉयज हॉस्टल के रूल्स होते हैं कि वहां कोई लड़की नहीं एंट्री कर सकती है और ऐसे ही रूल्स गर्ल्स हॉस्टल में बॉयज के लिए होते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही लोग मजे ले रहे हैं और सोशल मीडिया पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''पूरी दुनिया ही प्यार की दुश्मन है।'' एक ने लिखा, ''यह पहली महिला है जो सूटकेस में जिंदा मिली है इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए। कैसे कैसे तेजस्वी लोग है भारत में।''
एक ने लिखा, ''लाख छुपाओ प्यार मगर दुनिया को पता चल जाएगा।'' एक ने लिखा, ''ये क्या माजरा है सूटकेस में गर्लफ्रेंड को छुपाकर हॉस्टल में ले जाना , वाह भाई क्या प्लानिंग की थी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए वीडियो...
अरे यार , ये क्या माजरा है सूटकेस में गर्लफ्रेंड को छुपाकर हॉस्टल में ले जाना , वाह भाई क्या प्लानिंग की थी। लेकिन भाई , गार्ड्स को भी तो सैल्यूट करना पड़ेगा , इतनी तेज नजर रखते हैं कि सूटकेस की आवाज भी पकड़ ली। वैसे ऐसे जुगाड़ से तो बचना चाहिए , हॉस्टल के रूल्स तोड़ने से बड़ा… pic.twitter.com/AuUHo2qRvE
— Minakshi Singh (@Minakshisingh47) April 12, 2025


Click it and Unblock the Notifications











