रात होते ही 'नागिन' बन जाती है बीवी.. दहशत में कई रातों से नहीं सोया पति, मजिस्ट्रेट से की शिकायत

Naagin at Nigh

Wife Become Naagin at Night- कई बार कुछ ऐसा सुनने को मिल जाता है जिसपर यकीन कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा ही एक किस्सा यूपी के सीतापुर से सामने आया है जिसमें पति ने अपनी पत्नी को लेकर एक अजीबोगरीब दावा किया है। उसने सीधे ज़िला मजिस्ट्रेट से पत्नी की शिकायत की है।

पति का दावा है कि उसकी पत्नी रात होते की एक नागिन बन जाती जिससे वो कई रातों से सो नहीं पाया है और काफी दहशत में रहता है। इस दावे के बाद लोग हैरान हैं और सारी जानकारी जब सामने आई तो जानने वाले हैरान रह गए हैं।

मानसिक बीमार है पत्नी

बता दें कि पूरी मामला महमूदाबाद तहसील के लोधासा गाँव का है जहां एक शख्स जिसका नाम मेराज है उसने 4 अक्टूबर को 'समाधान दिवस'वाले दिन मजिस्ट्रेट अभिषेक आनंद को अपनी कहानी सुनाई थी। पति का कहना है कि उसकी पत्नी नसीमुन नागिन बन जाती है इसका कारण ये है कि वो मानसिक रुप से बीमार है।

महिला रात होते ही 'नागिन' बनकर फुफकारती और उसे डराती रहती है। पीड़ित पति ने कई बार इसको लेकर पुलिस से भी शिकायत की है लेकिन किसी तरह की मदद उसको नहीं मिल रही है। बता दें कि इस कहानी को सुनकर मजिस्ट्रेट ने शिकायत दर्ज करने के बाद उचित कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

ऐसा फिल्मों में होता है

फिल्मों और टीवी सीरियल में ऐसा आपने कई बार देखा होगा कि एक महिला है जो कि रात होते ही नागिन बन जाती है। टीवी सीरियल नागिन के कितनी सीजन इस कहानी पर बन चुके हैं। यहां तक फिल्मों में श्रीदेवी से लेकर जया प्रदा तक ने नागिन के किरदार निभाएं हैं। लेकिन असल जिंदगी में किसी महिला के नागिन बनने की कहानी पहली बार सामने आई है।

Read more about: filmibeat news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X