लाइट, कैमरा, एक्शन.. Premanand Ji Maharaj पर बनेगी फिल्म? ऑफर मिलते ही बाबा जी ने कही ये बात!

Premanand Ji Mahahraj-

Movie on Premanand Ji Mahahraj- प्रेमानंद जी महाराज का व्यक्तित्व लोगों को काफी प्रभावित करता है और इस वक्त उनको लेकर कुछ ऐसा सामने आया है जो कि शायद पहले नहीं हुआ होगा। अगर आप से कहा जाए कि प्रेमानंद जी महाराज की जिंदगी पर कोई फिल्म बनेगी तो आप क्या कहेंगे?

यकीनन उनके भक्त काफी खुश होंगे क्योंकि उनको सबकुछ जानने का अवसर मिलेगा। हाल ही में एक फिल्ममेकर ने प्रेमानंद जी महाराज के धाम में एंट्री मारी थी और सीधे फिल्म ऑफर कर डाली। इसके बाद क्या हुआ वो काफी हैरान करने वाला है।

प्रेमानंद जी महाराज पर फिल्म

प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में एक व्यक्ति आया और उसने महाराज से कहा, ''महाराज जी हम फिल्में बनाते हैं। मैने देखा है जब से बॉलीवुड में स्टार्ट हुआ है तो हमारे संतों का किरदार हमेशा निगेटिव ही दिखाया जाता है। हम आप पर फिल्म बनाना चाहते हैं।''

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं, नहीं हम तो पिक्चर लायक नहीं है, हम खुद ही पिक्चर हैं। पता नहीं कब उड़ा जाए। हम जो कह रहे हैं वो करो और इसपर चलो तो आपको फिल्म नहीं बनानी पड़ेगी तुम ही हमारी फिल्म होगे। तुम हो हमारे जीवन का प्रमाण बनोगे। ये शरीर रहे या ना रहे, हमारी जीवनी कागज में नहीं लिखी जाएगी। हमारी जीवनी तुम्हारे ह्रदय में लिखी जाएगी।'' प्रेमानंद महाराज का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

सीधे तौर पर महाराज जी ने उनके ऊपर फिल्म बनाने मना कर दिया है और इसी इजाजत नहीं दी है। प्रेमानंद जी महाराज का ये वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में कोई उनको इसके लिए मना पाता है या नहीं। प्रेमानंद जी महाराज फिलहाल किसी ऐसे विचार में नहीं है कि वो फिल्म के लिए अपनी समय देंगे। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X