चीयरलीडर थी इस महान क्रिकेटर की बहन, भाई के आउट होने पर IPL में किया था जमकर डांस

Jacques Kallis Sister: क्या आप जानते हैं कि आईपीएल में एक बार ऐसा भी हुआ था कि एक महान क्रिकेटर की बहन चीयरलीडर बनकर आई थी। उसपर भी हैरान करने वाली बात ये थी कि क्रिकेटर किसी और टीम थे और बहन किसी और टीम में।
एक बार तो ऐसा हुआ था कि भाई के आउट होने पर उस चीयरलीडर ने जमकर डांस किया था। अगर आपके मन में काफी सारे सवाल चल रहे है तो आपको बता दें कि वो कोई और नहीं बल्कि जैक्स कैलिस हैं। साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाद जैक्स इस दौरान आईपीएल में काफी शानदार परफॉर्मेंस दे रहे थे।
2009 में हुआ था ये किस्सा
बता दें कि जैक्स कैलिस इस दौरान केकेआर का हिस्सा थे और उनकी बहन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का हिस्सा थीं। इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए जैक्स कैलिस आउट हो गए थे और बहन ने काफी जमकर डांस किया था। ये वो सीजन था जो कि भारत में नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका में खेला गया था।
किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि सगे भाई के आउट होने पर कोई बहन धूमधाम से डांस करती हुई नजर आएगी। ये किस्सा आज भी सामने आकर लोगों को हैरान करना है। जैक्स कैलिस दुनिया के महानतम ऑलराउंडरों में से एक हैं और फिलहाल सन्यास ले चुके हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस किस्से को सुनने के बाद लोग हैरान से कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''तुमसे तो ज्यादा सैलरी होगी उसकी।'' एक ने लिखा, ''ये क्या देख रहा हूं मैं।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या कहानी है।'' एक ने लिखा, ''जैक कैलिस साउथ अफ्रीका ऑल राउंडर की बहन थी।'' एक ने लिखा, ''ये सीन मैने देखा था।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन जैक्स ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
