..................... The bride with the guitar revealed her face in a veil, a stunning video went viral on the internet - Hindi Filmibeat

घूंघट हारा, जीत गया टैलेंट.. ससुराल वालों ने खोल दिया गिटार वाली दुल्हन का चेहरा, इंटरनेट पर मचा बवाल

Ghunghat Guiter Bride

Ghunghat Guiter Bride Face Reveal: आज कल पता नहीं सोशल मीडिया किसको रातोंरात स्टार बना दे और लोगों को क्या पसंद आ जाए। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें घूंघट वाली दुल्हन ने गिटार लेकर ऐस गाना गाया कि लोग हैरान हो गए।

देखते ही देखते ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि लोग उनको इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जिसको देखकर आप कह सकते हैं कि घूंघट से टैलेंट जीत गया है और दुल्हन का चेहरा सबके सामने आ गया है।

सबसे पहला वीडियो जो वायरल हुआ था उसमें महिला को पीली साड़ी में लंबे घूंघट में एक नई नवेली दुल्हन अपना चेहरा छुपाए देखा गया था। इस बीच एक महिला बार बार दुल्हन का घूंघट खींचकर और ज्यादा लंबा करती दिखाई दे रही थी।

घूंघट हटा, दिखा चेहरा

अब एक और वीडियो घूंघट और गिटार वाली बहू का वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला का घूंघट हटा दिया गया है और वो काफी सुंदर हैं। वीडियो में एक महिला और नजर आ रही है जो कि बगल में बैठकर गाना सुनती दिखाई दे रही है। इस दौरान घूंघट हटाकर दुल्हन को 'देखा एक ख्वाब तो ये सिलसिले हुए' गाना गाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि वीडियो साइड से बनाया गया है तो चेहरा साफ नहीं नजर आ रहा है। वीडियो के सामने आते ही लोगों ने कई तरह के कमेंट्स किए हैं। लाल रंग की साड़ी में महिला ने काफी शानदार लुक दिखाया है और ये वीडियो भी वायरल हो रहा है।

लोगों के कमेंट्स

घूंघट वाली दुल्हन का ये वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं क्योंकि फाइनली बिना घूंघट के वो परफॉर्म करती दिख रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''घरवाले तुमसे सिर्फ गिटार बजवाते हैं क्या?'' एक ने लिखा, ''लगता है ससुराल वालों ने कमेंट्स पढ़ लिए...इसलिए चेहरा सामने आ गया।'' एक ने लिखा, ''अब आराम से गा रही है।'' एक ने लिखा, ''आख़िरकार लोगों की गाली खाने के बाद घरवालों ने चेहरे पर घूँघट नहीं दिया।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X