दुबई के शेख बनकर रामलीला के मंच पर किया डांस, भड़के लोग तो माफी मांगते नजर आए लड़के

Ramleela Sheikh

Ramleela Sheikh Video Dance- सोशल मीडिया पर चंद व्यूज के लिए कई बार लोग कुछ ऐसा कर डालते हैं जो कि हैरान करने वाला होता है। इस वक्त एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लड़कों ने रामलीला के मंच के शर्मसार कर दिया है।

बता दें कि इस धार्मिक आयोजन में अभद्र हरकतें करने वाले इन युवकों ने सामने आकर माफी मांगी है। दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें मंच पर कुछ लड़के दुबई के शेखों जैसे कपड़े पहनकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं और वो लड़के बुरी तरह से ट्रोल किए जा रहे हैं। रामलीला जैसे मंच से ऐसी हरकत होना काफी हैरान करने वाला है।

युवकों ने मांगी माफी

वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़के कह रहे हैं, ''हम बाल हनुमान सभा से है। हमारे बीते हुए दो दिन पहले एक गलती से गाना चलने की वजह से 22 मिनट की क्लिप बहुत तेजी से वायरल हो रही है। हमारा किसी भी प्रकार का वैसा मोटिव नहीं था कि हम अपने धर्म को ठेस पहुंचाएं। ऐसे जाने अंजाने में हमसे गलती हो गई है, अगर किसी प्रकार से गलती हुई है तो हम हाथ जोड़कर सारे हिंदू भाईयों से और संस्थाओं से माफी मांगते हैं। हिंदू संगठनों से और जिनको ठेस पहुंची है हम उनसे हाथ जोड़कर मांफी मांगते हैं।'' इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''कहां है वह धार्मिक सामाजिक संस्थाएं क्या कार्रवाई करेंगे वह समाज पूछता है।'' एक ने लिखा, ''पहले गलती करो फिर माफी मांग लो।'' एक ने लिखा, ''तुम दूसरों को मजाक उड़ाने के चक्कर में अपनी ही मजाक बना लेते हो।'' एक ने लिखा, ''वाह , बिना मुस्लिम के रोटी हज़म नहीं होती, मुस्लिम पसंद नहीं है, ओर बनना भी मुस्लिम चाहते है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X