'ठाकुर हूं मैं..' क्या है इस वीडियो की सच्चाई? किसपर बुरी तरह भड़कीं ठकुराइन अस्था सिंह, खुद खोल डाला पूरा राज

'Thakur Hoom Main' Fight Reason: ठाकुर हूं मैं.. कानपुर के एचडीएफसी बैंक की एक कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में एक महिला अपनी जाति बताते हुए बैंक के अंदर भड़कती नजर आ रही है।

Thakur Hoom Main

ऐसे में लोगों का कहना था कि उसने किसी कर्मचारी के साथ बदसुलूकी की है और इसको लेकर बवाल मचा हुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लड़ाई का मुख्य कारण क्या था? अगर नहीं तो इसका खुलासा खुद इस ठकुराईन ने सामने आकर कर दिया है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस महिला ने अपनी सफाई पेश करते हुए कुछ ऐस कहा है जो कि सबको जानना चाहिए।

क्या था इस लड़ाई का कारण?

सबसे पहले तो इस महिला ने बताया कि वो झगड़ा किसी ग्राहक के साथ नहीं बल्कि साथी कर्मचारी के पति के साथ हुआ था क्योंकि वो बदसुलूकी कर रहा था। महिला ने खुलकर इस वीडियो में कहा कि, ''ये वीडियो 6 जनवरी का है और किसी कस्टमर का वीडियो नहीं है। ये हमारी ही बैंक में कार्य कर रही एक महिला के हसबैंड के साथ मेरी बहस हुई है। वीडियो को गलत तरह से वायरल किया जा रहा है कि मैने कस्टमर के साथ बदतमीजी की है और इसको जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है।''

उन्होने आगे कहा, ''इसमें हुआ था कि एक महिला मेरे साथ काम करती है उन्होने रिजाइन किया था और उनको इसी दिन रिलीविंग चाहिए थी। उनकी ननद ब्रांच में सुबह से बैठी हुई थीं और उनकी ननद से मेरी थोडी बहुत बहस हुई थी। ननद ने अपने भाई यानि उस महिला के पति को सब बताया और वो 4.30 बैंक में घुसे और मेरे साथ अभद्रता की और मुझसे सीधे पूछा कि आप कौन सी जाति की हो।''

ठाकुर होने पर गर्व है

आस्था सिंह ने आगे बताया कि, ''उनके पति ने मेरे डेस्क पर आकर मुझसे कहा कि मैं तुम्हारी सारी हेकड़ी निकाल दूंगा, सारी गर्मी निकाल दूंगा। अभद्र भाषा का इस्तेमाल उन्होने मुझसे किया है और इसके बाद मैने ये बयान दिया है। हां मेरे शब्द गलत है मैं जानता हूं लेकिन अगर कोई व्यक्ति आकर मुझसे ये कहेगा कि मैं तुम्हारी गर्मी उतार दूंगा तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी। मैने जो कहा कि मैं ठाकुर हूं तो उस बयान पर मैं अभी भी हूं और इस बात पर मुझे गर्व है। जय श्री राम।''

More from Filmibeat

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X