ढाई दिन तक किस करने वाला कपल अब हो रहा अलग, सिर्फ इन दोनों के नाम ही दर्ज है ये खास रिकॉर्ड लेकिन...

Longest Kissing Couple Separated: बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2013 में 58 घंटे और 35 मिनट के किस मैराथन से दुनिया को चौंका देने वाले थाई जोड़े ने अलग होने का ऐलान कर दिया है। इस कपल एक्काचाई और लक्साना तिरानारत ने सबसे लंबे किस का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करके इतिहास रच दिया।
उनका यह काम कोई आसान काम नहीं था। इसके लिए उन्हें दो दिन तक बिना सोए और एक-दूसरे को बाहों में बांधे रखा था। इस कपल को लेकर खबर आई है, जिसने कई फैंस को निराश कर दिया है। इस कपल ने अब अलग होने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने अपने अलग होने के कारणों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उन्होंने समय के साथ धीरे-धीरे अलग होने की बात स्वीकार की है।
एक्काचाई ने पॉडकास्ट में कहा, "हम इस पर्सनल बदलाव को शेयर करते हुए बहुत दुखी हैं।" उन्होंने साथ में बिताए अपने सफर को याद किया, उन्होंने जो यादें बनाई थीं, उनके लिए आभार व्यक्त किया लेकिन यह भी एक्सेप्ट किया कि अब उनके लिए अलग-अलग आगे बढ़ने का समय आ गया है।
अपने रोमांटिक रिश्ते को खत्म करने के बावजूद, इस कपल ने कहा है कि वे आपसी सम्मान बनाए रखेंगे और अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करेंगे।
एक्काचाई और लकसाना रिकॉर्ड तोड़ने के मामले में नए नहीं थे। 2013 में अपनी जीत से पहले, उन्होंने 2011 में सबसे लंबे किस का रिकॉर्ड बनाया था। उनकी जीत ने न केवल उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई, बल्कि उन्हें 100,000 थाई बाहत यानी लगभग 2,58,000 का ईनाम और इतनी ही रकम की दो हीरे की अंगूठियां मिली थीं।


Click it and Unblock the Notifications











