25 साल की टेनिस प्लेयर की हत्या, रील बनाने के कारण पापा ने ही गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट

Radhika Yadav Shot Dead: गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना में एक चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पता चला कि राधिका के पिता ने ही उन्हें गोली मारी थी। घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित उनके निवास स्थान पर हुई। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। सेक्टर 56 थाना पुलिस के अनुसार राधिका यादव की उनके पिता ने ही तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस उनके घर पर पहुंची हुई है। पिता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने अपने लाइसेंसी पिस्टल से इस वारदात को अंजाम दिया।
सूत्रों के अनुसार रील बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। गोली मारने की घटना के बाद आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि राधिका यादव राज्य स्तरीय टेनिस सर्किट में एक जानी-मानी खिलाड़ी थीं और कई मेडल जीत चुकी थीं। वह लॉन टेनिस खेलती थीं और एक टेनिस अकादमी भी चलाती थीं, जहां वह अन्य खिलाड़ियों को कोचिंग देती थीं।
वेबसाइट tenniskhelo.com के अनुसार, राधिका यादव का जन्म 23 मार्च 2000 को हुआ था, और वह ITF डबल्स रैंकिंग में शीर्ष 200 खिलाड़ियों में शामिल थीं। उनकी इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (ITF) रैंकिंग डबल्स टेनिस खिलाड़ी के तौर पर 113 थी।


Click it and Unblock the Notifications